होम / खास खबर / भारतीय नौसेना को मिला प्रोजेक्ट 17A का चौथा युद्धपोत ‘तरागिरी’, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

भारतीय नौसेना को मिला प्रोजेक्ट 17A का चौथा युद्धपोत ‘तरागिरी’, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

Taragiri, पूर्व INS Taragiri का पुनर्जन्म है, जो एक लींडर-क्लास फ्रिगेट था

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने 28 नवंबर 2025 को ‘Taragiri’ (Yard 12653) को भारतीय नौसेना को सौंप दिया. यह नीलगिरी क्लास (प्रोजेक्ट 17A) का चौथा और MDL द्वारा निर्मित तीसरा युद्धपोत है. इस डिलीवरी के साथ भारत ने स्वदेशी युद्धपोत डिज़ाइन और निर्माण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया.

Taragiri, पूर्व INS Taragiri का पुनर्जन्म है, जो एक लींडर-क्लास फ्रिगेट था और 1980 से 2013 तक भारतीय नौसेना में 33 वर्षों तक सेवा में रहा. नया Taragiri अत्याधुनिक स्टेल्थ तकनीक, फायरपावर, ऑटोमेशन और सर्वाइवेबिलिटी से लैस है, जो युद्धपोत निर्माण में आत्मनिर्भर भारत की क्षमता को दर्शाता है.

युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो (WDB) द्वारा तैयार और वॉरशिप ओवरसीइंग टीम (मुंबई) द्वारा निगरानी किए गए P17A फ्रिगेट्स शिवारिक-क्लास की तुलना में कई उन्नत क्षमताओं से युक्त हैं. इंटीग्रेटेड कंस्ट्रक्शन फिलॉसफी के तहत तैयार यह जहाज तय समयसीमा में नौसेना को सौंपा गया.

P17A जहाज Combined Diesel or Gas (CODOG) प्रोपल्शन से लैस हैं, जिनमें डीजल इंजन और गैस टरबाइन शामिल होते हैं. जहाज में कंट्रोलिबल पिच प्रोपेलर (CPP) और अत्याधुनिक Integrated Platform Management System (IPMS) लगाया गया है.

Taragiri में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, MFSTAR रडार, MRSAM एयर डिफेंस सिस्टम, 76mm SRGM, 30mm और 12.7mm क्लोज-इन वेपन सिस्टम, रॉकेट्स और टॉरपीडो शामिल हैं, जो इसे मल्टी-मिशन क्षमताओं वाला अत्यंत शक्तिशाली प्लैटफॉर्म बनाते हैं.

Taragiri पिछले 11 महीनों में नौसेना को दिए गए चौथे P17A जहाज के रूप में सामने आया है. पहले दो जहाजों के निर्माण अनुभव से इसकी निर्माण अवधि को घटाकर 81 महीने कर दी गई, जबकि क्लास के पहले जहाज ‘Nilgiri’ में 93 महीने लगे थे. प्रोजेक्ट 17A के शेष तीन जहाज (एक MDL में और दो GRSE में) अगस्त 2026 तक नौसेना को सौंपे जाने की योजना है.

इस परियोजना में 75% स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है. निर्माण प्रक्रिया में शामिल 200 से अधिक MSMEs ने करीब 4,000 लोगों को प्रत्यक्ष और 10,000 से अधिक लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago