होम / खास खबर / MP: 3 हजार करोड़ की लागत से तैयार होगा Bhopal Bypass, कैबिनेट की मंजूरी   

MP: 3 हजार करोड़ की लागत से तैयार होगा Bhopal Bypass, कैबिनेट की मंजूरी   

चुनावी मौसम में भोपाल की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है. शिवराज कैबिनेट ने भोपाल बायपास को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मध्य प्रदेश को एक बार फिर विधानसभा चुनाव से गुजरना है. साल के अंत में प्रदेश में चुनाव होने हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सबको लुभाने की कोशिश में लगे हुए हैं. एक तरफ जहां वो लाडली बहना जैसी योजनाओं से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ विकास से जुड़ी योजनाओं को हरी झंडी देकर साबित करने में लगे हैं कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास पर अडिग है. गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई, जिसमें 3 हजार करोड़ की लागत से तैयार होने वाला भोपाल बायपास (Bhopal Bypass) प्रोजेक्ट भी शामिल है. 

बनाए जाएंगे 15 अंडरपास 
4 लेन वाला भोपाल बायपास मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा पर देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा. करीब 3 हजार करोड़ की लागत वाले इस बायपास में एक रेलवे ब्रिज, दो फ्लाइओवर और 15 अंडरपास बनेंगे. यह बायपास 40.90 किलोमीटर लंबा होगा और इसके लिए दो बड़े जंक्शन बनाए जाएंगे. यह बायपास हुजूर विधानसभा के अधिकांश क्षेत्रों को कवर करते हुए निर्मित होगा, जिससे यहां ट्रैफिक के बढ़ते बोझ से कुछ राहत मिलेगी. हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिलवाने के लिए जोर-शोर से लगे थे. 

शहर से नहीं गुजरना होगा 
अधिकारियों के अनुसार, भोपाल का नया बायपास 40.90 किमी का होगा. चार लेन वाले बायपास के साथ दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी. इसके बनने से बाहरी वाहनों को भोपाल शहर से गुजरने की जरूरत नहीं होगी. वाहन मंडीदीप से कोलार, रातीबड़, फंदा होते हुए देवास-इंदौर मार्ग पर जा जाएंगे. इस नए बायपास से जबलपुर और नर्मदापुरम से आने-जाने वाले लोगों का इंदौर से सीधा जुड़ाव हो जाएगा. माना जा रहा है कि इस बायपास के अमल में आने से हुजूर उद्योग-व्यापार का गेटवे साबित होगा. 

धार्मिक कॉरिडोर का करेगा काम
कैबिनेट से भोपाल बायपास को मंजूरी मिलने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपालवासी लंबे समय से बायपास की प्रतीक्षा कर रहे थे. भोपाल में ट्रैफिक का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, उसके मद्देनजर बायपास का निर्माण बेहद जरूरी हो गया है. इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे. उन्होंने बताया कि बायपास भोपाल से देवास 'ज्वाला माई' के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं और इंदौर-देवास से नर्मदा मैया के दर्शन को जाने वालों के लिए एक धार्मिक कॉरिडोर का काम भी करेगा. शर्मा ने आगे कहा कि CM शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुजूर विधानसभा को लगातार एक के बाद एक सौगातें मिल रही हैं. पहले कोलार में सिक्स लेन, फिर संत नगर एलिवेटेड डबल-डेकर 6-लेन ब्रिज और अब भोपाल बायपास. इन सब सौगातों से हुजूर की तस्वीर बदल रही है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

5 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

5 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

5 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

7 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

7 hours ago