होम / खास खबर / मोदी का SSO सदस्यों को आह्वान: आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों, संपर्क और सहयोग बढ़ाएं

मोदी का SSO सदस्यों को आह्वान: आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों, संपर्क और सहयोग बढ़ाएं

SSO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा, संपर्क और अवसर के तीन स्तंभों पर बल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 1 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (SSO) के 25वें शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ समन्वित प्रयासों, क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करने और जन-जन के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया. चीन के तिआनजिन शहर में आयोजित इस सम्मेलन में मोदी ने एससीओ देशों से कहा कि वे आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी चुनौतियों का मिलकर सामना करें और विकास व स्थिरता के लिए एक मजबूत आधार तैयार करें.

तीन स्तंभों पर आधारित भारत की नीति
प्रधानमंत्री ने 'सुरक्षा, संपर्क और अवसर' को भारत की एससीओ नीति के तीन प्रमुख स्तंभ बताया. उन्होंने कहा कि भारत यूरेशिया में रचनात्मक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्रीय स्थिरता, समृद्धि और संवाद को बढ़ावा देने का इच्छुक है.

आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश
सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मानकों को अस्वीकार्य बताया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा, "आतंकवाद के किसी भी रूप और अभिव्यक्ति का हमें एक साथ विरोध करना चाहिए." मोदी ने इस हमले को मानवता पर हमला और वैश्विक अंतरात्मा के लिए चुनौती करार दिया. उन्होंने इस अवसर पर एससीओ सदस्य देशों का भारत के प्रति एकजुटता के लिए आभार भी जताया.

मोदी ने यह भी बताया कि इस वर्ष भारत ने एससीओ के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी ढांचे (RATS) के तहत 'जॉइंट इन्फॉर्मेशन ऑपरेशन' का नेतृत्व किया, जिसमें अल-कायदा और उसके सहयोगियों को निशाना बनाया गया. उन्होंने कट्टरपंथ और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया.

संप्रभुता और विश्वास की कसौटी
प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय संपर्क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में भारत की भूमिका को रेखांकित किया, जिसमें ईरान के चाबहार पोर्ट और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) प्रमुख हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि संपर्क पहलें तभी सफल होंगी जब वे सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें.
"जो परियोजनाएं इन सिद्धांतों का सम्मान नहीं करतीं, वे अंततः विश्वास और उद्देश्य दोनों खो देती हैं," उन्होंने कहा.

युवा, नवाचार और संस्कृति का समावेश
'अवसर' के स्तंभ पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एससीओ को केवल सरकारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्टार्ट-अप, नवाचार, युवा भागीदारी, डिजिटल समावेशन और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में भी सहयोग को बढ़ाना चाहिए. उन्होंने 'सभ्यता संवाद मंच' (Civilisational Dialogue Forum) की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिससे सांस्कृतिक और विद्वत आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जा सके और लोगों के बीच संबंध गहरे हों.

संस्थागत सुधारों की आवश्यकता पर बल
मोदी ने एससीओ द्वारा हाल ही में स्थापित चार नए केंद्रों का स्वागत किया, जो संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर सुरक्षा जैसे समकालीन मुद्दों पर काम करेंगे.
उन्होंने वैश्विक संस्थानों, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र में भी इसी तरह के सुधार की मांग की और कहा कि "नए युग के रंगीन सपनों को काले-सफेद पर्दे पर नहीं दिखाया जा सकता. अब पर्दा बदलने का समय आ गया है."

सम्मेलन का समापन और भारत की भूमिका
प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति जापारोव को आगामी एससीओ अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं. सम्मेलन का समापन 'तिआनजिन घोषणा पत्र' को अपनाने के साथ हुआ, जिसमें बहुपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई. भारत की भागीदारी इस 25वें एससीओ शिखर सम्मेलन में उसकी यूरेशिया में कूटनीतिक मौजूदगी मजबूत करने और आर्थिक विकास को क्षेत्रीय सुरक्षा के साथ जोड़ने की रणनीति का हिस्सा रही.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago