होम / खास खबर / 123 करोड़ रुपए दान करने वालीं Pakistan के 'अंबानी' की बेटी को जानते हैं?

123 करोड़ रुपए दान करने वालीं Pakistan के 'अंबानी' की बेटी को जानते हैं?

पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स शाहिद खान की बेटी शन्ना खान ने सामाजिक कार्यों के चलते अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुछ वक्त पहले जब पाकिस्तान (Pakistan) के आर्थिक हालातों पर खबरें आम हो रही थीं, तब एक शख्स का नाम काफी उछला था. पाकिस्तान के अंबानी कहे जाने वाले शाहिद खान (Sahid Khan) की रईसी के चर्चे हर तरफ हो रहे थे. मीडिया पाकिस्तान की मुफलिसी और शहीद की अमीरी की तुलना करना में मशगूल था. हालांकि, उस दौर में भी शाहिद खान के परिवार का एक सदस्य चर्चा के दायरे से बाहर रहा और वो थीं शाहिद की बेटी शन्ना खान (Shanna Khan). शाहिद खान और उनके बेटे टोनी खान बेहद लोकप्रिय हैं, मगर शन्ना के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते. 

स्पोर्ट्स वेंचुर्स में निवेश
सबसे पहले बात करते हैं शहीद खान के कारोबार की. पाकिस्तानी बिजनेस टाइकून शहीद का कारोबार कई क्षेत्रों में फैला हुआ है. उन्होंने स्पोर्ट्स से जुड़े वेंचर्स में काफी निवेश किया है. वह National Football League (NFL) जैक्सनविले जगुआर के मालिक हैं, जिसे उन्होंने 2012 में खरीदा था. इसके अलावा, उनके पास प्रीमियर लीग का फुटबॉल क्लब Fulham F.C. भी है. साथ ही वह अपने बेटे टोनी खान के साथ ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) के को-ओनर भी हैं. टोनी कई बिजनेस में अपने पिता का हाथ बंटता है.   

खान के पास इतनी दौलत
पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स शाहिद खान का जन्म 18 जुलाई 1950 को लाहौर में हुआ था. वह पाकिस्तान से अमेरिका चले गए थे और फिर वापस लौट आए. इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले खान आज बिजनेस टाइकून  बन चुके हैं. उनकी कंपनी ऑटो पार्ट्स बनाकर बेचती है. 2022 के अंत तक उनकी नेट वर्थ 7.6 अरब डॉलर थी और इस साल मार्च तक यह बढ़कर 12.1 अरब डॉलर हो गई थी. खान ने कई जगह इन्वेस्ट किया है, जिसमें एक न्यूज चैनल भी शामिल है. 

अमेरिका में हुआ था जन्म
अब बात करते हैं शन्ना खान की. शन्ना का सोशल वर्क से काफी जुड़ाव है. वह उद्यमी कांग्रेस प्रतिनिधि भी हैं. बेशक शन्ना की जड़ें पाकिस्तान में हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण भाई टोनी खान की तरह अमेरिका के Illinois में हुआ. खबरों की मानें तो शन्ना US कांग्रेस के एक लीडर के लिए डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट के रूप में काम कर रही हैं और वह स्पेशलाइज्ड पैकेजिंग डिजाइन आर्गेनाईजेशन United Marketing Company की को-ओनर भी हैं.

ये है शन्ना की नेटवर्थ 
शाहिद खान की बेटी Jaguars Foundation के माध्यम से चेरिटेबल एक्टीविटीज करती रहती हैं. वुल्फ पॉइंट एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक जस्टिन मैककेबे की पत्नी शन्ना खान की कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर से अधिक है. यदि इसकी तुलना मुकेश अंबानी के बच्चों ईशा अंबानी और आकाश अंबानी से की जाए, तो यह कुछ भी नहीं है. कुछ रिपोर्टों बताती हैं कि शन्ना खान और उनके परिवार ने एकीकृत ऑन्कोलॉजी कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले साल इलिनोइस विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा शिक्षण अस्पताल को 123 करोड़ रुपए का दान दिया था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

11 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

10 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

10 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

12 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

12 hours ago