✕

होम / खास खबर / कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप का शानदार आगाज़, भारत–अर्जेंटीना मुकाबले की ट्रॉफी हुई लॉन्च

कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप का शानदार आगाज़, भारत–अर्जेंटीना मुकाबले की ट्रॉफी हुई लॉन्च

दिल्ली में सितारा खिलाड़ियों और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली छावनी स्थित आर्मी इक्वेस्ट्रियन सेंटर आज पोलो की भव्यता और अंतरराष्ट्रीय खेल भावना का साक्षी बना, जब कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशंस और इंडियन पोलो एसोसिएशन (IPA) ने संयुक्त रूप से कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की ट्रॉफी लॉन्च और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस अवसर पर भारत और अर्जेंटीना की टीमों का औपचारिक परिचय कराया गया, जिससे दो शीर्ष वैश्विक टीमों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले की उम्मीदें और बढ़ गईं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा शानदार कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप ट्रॉफी का अनावरण, जो प्रतिस्पर्धा की भावना, भारत-अर्जेंटीना की साझा विरासत और खेल के प्रति गहरे प्रेम का प्रतीक है। इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथि, गणमान्य व्यक्ति और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिन्होंने इस बहुप्रतीक्षित आयोजन की शुरुआत को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं — सिमरन शेरगिल, शमशेर अली, सवाई पद्मनाभ सिंह और सिद्धांत शर्मा। वहीं, टीम अर्जेंटीना में शामिल हैं — जुआन ऑगस्टिन गार्सिया ग्रोसी, साल्वाडोर जॉरेट्चे, माटियास बाउतिस्ता एस्पासानदिन और निकोलस जॉर्ज कोर्टी मादेर्ना। दोनों टीमें अपनी रणनीति, ताकत और घुड़सवारी कौशल के दम पर दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देने को तैयार हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें श्री कमलेश शर्मा (प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशंस), श्री नवीन जिंदल (अध्यक्ष, जिंदल स्टील एंड पावर), और लेफ्टिनेंट जनरल राजिंदर देवन (क्यूएमजी, भारतीय सेना) सहित दोनों टीमों के सदस्य शामिल हुए। चर्चा का केंद्र बिंदु था— विरासत, प्रौद्योगिकी और खेल भावना का संगम तथा कैसे इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारत की वैश्विक पोलो सर्किट में उपस्थिति को मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री कमलेश शर्मा, सीईओ और प्रबंध निदेशक, कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशंस ने कहा,

“पोलो केवल गोल करने का खेल नहीं है; यह तालमेल, लय और साझा उद्देश्य की कहानी है। कोग्निवेरा में भी हम यही दर्शन अपनाते हैं—कौशल, रणनीति और समर्पण के संग meaningful परिणाम हासिल करने के लिए। कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप राष्ट्रों, परंपराओं और उत्कृष्टता के साझा प्रेम को जोड़ता है। इंडियन पोलो एसोसिएशन के साथ साझेदारी हमारे लिए सहयोग, दृढ़ता और समर्पण की भावना का उत्सव मनाने का अवसर है, जिसे पोलो बखूबी दर्शाता है।”

ट्रॉफी की परेड और टीमों की प्रस्तुति के साथ ही अब निगाहें मुख्य मुकाबले पर टिकी हैं, जो दर्शकों को कौशल और खेल भावना से भरपूर एक अविस्मरणीय अनुभव देने वाला है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

1 hour ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago