होम / खास खबर / मध्य पूर्व तनाव के बीच कतर, बहरीन और कुवैत ने फिर खोला एयरस्पेस, IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मध्य पूर्व तनाव के बीच कतर, बहरीन और कुवैत ने फिर खोला एयरस्पेस, IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

ईरान द्वारा अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला और कथित सीज़फायर विवाद के बीच हवाई सेवाएं बहाल होने लगीं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार देर रात घटित घटनाओं के बाद मंगलवार को कतर, बहरीन और कुवैत ने अपना एयरस्पेस दोबारा खोल दिया है. इस फैसले के बाद भारत की प्रमुख विमानन कंपनी IndiGo ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वह मध्य पूर्व की उड़ानों को धीरे-धीरे बहाल कर रही है और हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है.

यह घटनाक्रम उस वक्त सामने आया जब ईरान ने सोमवार देर रात अमेरिकी सैन्य अड्डे अल उदेद (Al Udeid Air Base), जो कि कतर की राजधानी दोहा में स्थित है, पर सीमित मिसाइल हमला किया. ईरान ने यह कार्रवाई कथित तौर पर अपनी परमाणु सुविधाओं पर अमेरिका के हवाई हमलों के जवाब में की. इसके तुरंत बाद खाड़ी देशों ने अस्थायी रूप से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिससे क्षेत्रीय हवाई यातायात में व्यापक व्यवधान आया.

IndiGo ने अपने बयान में कहा, “मध्य पूर्व के हवाई अड्डों के पुनः खुलने के साथ ही हम सावधानीपूर्वक और चरणबद्ध तरीके से इन मार्गों पर संचालन फिर से शुरू कर रहे हैं। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबसे सुरक्षित उपलब्ध उड़ान मार्गों का चयन कर रहे हैं.” एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ताजा अपडेट के लिए IndiGo के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर नज़र रखें.

इस बीच, एक और नाटकीय घटनाक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा कर दी कि ईरान और इज़राइल के बीच "पूर्ण और समग्र सीज़फायर" पर सहमति हो गई है. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा, “इस समय तक किसी भी प्रकार का ‘समझौता’ नहीं हुआ है. यदि इज़राइली शासन हमारे लोगों पर गैरकानूनी हमले बंद करता है, तो हम भी अपनी प्रतिक्रिया को रोकने का इरादा रखते हैं – लेकिन यह 4 बजे (तेहरान समय) तक होना चाहिए.” इज़राइल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान और अन्य ईरानी शहरों पर इज़राइली मिसाइल हमले सुबह 4 बजे के करीब बंद हो गए. 4 बजे से कुछ समय पहले तक भारी बमबारी की खबरें थीं, लेकिन उसके बाद किसी और हमले की पुष्टि नहीं हुई है.

सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर नजर
क्षेत्र में हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं और विमानन कंपनियां बेहद सतर्कता के साथ संचालन कर रही हैं। भारत समेत कई देशों के यात्रियों के लिए आने वाले दिन बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं क्योंकि यह तय करेगा कि उड्डयन सेवाएं कितनी तेजी से सामान्य हो पाती हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago