✕

होम / खास खबर / मौसमी बेरोजगारी के बावजूद भारत का रोज़गार क्षेत्र मजबूत बना हुआ: वित्त मंत्रालय

मौसमी बेरोजगारी के बावजूद भारत का रोज़गार क्षेत्र मजबूत बना हुआ: वित्त मंत्रालय

AI और औपचारिक क्षेत्र में बढ़ती नौकरियां, युवाओं की भागीदारी में भी इज़ाफा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की रोज़गार स्थिति कुल मिलाकर स्थिर और सकारात्मक बनी हुई है, भले ही मई महीने में मौसमी कारणों से बेरोजगारी दर में मामूली वृद्धि देखी गई हो. यह जानकारी वित्त मंत्रालय की मई 2025 की मासिक आर्थिक समीक्षा में दी गई, जो श्रम भागीदारी दर में निरंतर वृद्धि, औपचारिक रोजगार में विस्तार और डिजिटल सेक्टर की मजबूती को उजागर करती है.

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के आंकड़ों के अनुसार, मई में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) 54.8 प्रतिशत रही, जबकि बेरोजगारी दर अप्रैल के 5.1 प्रतिशत से बढ़कर मई में 5.6 प्रतिशत हो गई. मंत्रालय ने इस वृद्धि को "मौसमी कारक" बताया, खासकर रबी फसल की कटाई के बाद ग्रामीण कृषि क्षेत्र में रोजगार में आई गिरावट (45.9% से घटकर 43.5%) को इसका मुख्य कारण माना गया.

रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा से जुड़े संक्रमण काल, मौसम से प्रभावित बाहरी कार्यों की बाधाएं और बदलते आर्थिक पैटर्न भी अस्थायी रूप से रोजगार को प्रभावित कर रहे हैं. हालांकि, समग्र रूप से रोजगार की स्थिति मजबूत बनी हुई है.

सफेदपोश नौकरियों (white-collar jobs) में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जहां Naukri JobSpeak के अनुसार सालाना आधार पर 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई. कृत्रिम बुद्धिमत्ता/मशीन लर्निंग (AI/ML) में नौकरियों की मांग में 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई. बीमा क्षेत्र में 6 प्रतिशत और रियल एस्टेट में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा, 16 वर्ष से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पेशेवरों की मांग में 6 प्रतिशत की बढ़त आई, जो नेतृत्व स्तर की नियुक्तियों में मजबूती का संकेत है.

PMI रोजगार उप-सूचकांक के अनुसार, निर्माण क्षेत्र में यह सूचकांक 54.9 और सेवा क्षेत्र में 57.1 पर रहा—दोनों क्षेत्रों में यह बहु-मासिक उच्च स्तर पर है, जो भर्ती गतिविधियों में निरंतर विस्तार को दर्शाता है.

रोज़गार का औपचारिकरण भी जारी रहा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अप्रैल 2025 में 19.1 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े, जिनमें से लगभग 58 प्रतिशत 18–25 वर्ष की आयु वर्ग के थे. यह युवा श्रमिकों के बढ़ते औपचारिक भागीदारी का संकेत है.

ई-श्रम पोर्टल पर 24 जून 2025 तक 30.9 करोड़ असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण हुआ, जिससे उन्हें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के ज़रिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच मिली है. मंत्रालय ने इसे समावेशी श्रमिक कल्याण की दिशा में एक अहम कदम बताया.

रिपोर्ट में कहा गया कि मौसमी बेरोजगारी कुछ संरचनात्मक चुनौतियों की ओर इशारा करती है, लेकिन समग्र श्रम बाजार लचीलापन दर्शाता है. मंत्रालय ने डिजिटल अर्थव्यवस्था, औपचारिक रोजगार में वृद्धि और समावेशी नीतियों को भारत के रोज़गार तंत्र के प्रमुख स्तंभों के रूप में चिन्हित किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

2 hours ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago