✕

होम / खास खबर / FY24 में कृषि क्षेत्र का GVA तीन गुना पार, केला बना सबसे मूल्यवान फल: सरकारी रिपोर्ट

FY24 में कृषि क्षेत्र का GVA तीन गुना पार, केला बना सबसे मूल्यवान फल: सरकारी रिपोर्ट

4.8 लाख करोड़ रुपये पहुंचा कृषि GVA, 22% सालाना बढ़त; उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का सकल मूल्य वर्धन (GVA) वित्त वर्ष 2024 (FY24) में तीन गुना बढ़कर 4.8 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जो FY12 में महज 1.5 लाख करोड़ रुपये था. यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी 'Statistical Report on Value of Output from Agriculture and Allied Sectors' में सामने आई.

कृषि क्षेत्र अब भी भारतीय अर्थव्यवस्था की मज़बूत रीढ़ बना हुआ है, जो GDP में करीब 16% का योगदान करता है और देश की 46% से अधिक आबादी को आजीविका देता है. रिपोर्ट के मुताबिक, FY24 में कृषि GVA में लगभग 22% की सालाना वृद्धि हुई. इसी अवधि में सकल उत्पादन मूल्य (GVO) भी FY12 के 1.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये हो गया - जो 55% की छलांग है.

हालांकि रिपोर्ट में वृद्धि के कारण नहीं बताए गए हैं, लेकिन क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें अनुकूल मानसून और सरकार की लक्षित कृषि योजनाओं की अहम भूमिका रही है, जिससे पैदावार और किसानों की आय दोनों में सुधार हुआ.

कृषि GVO में फसलों की हिस्सेदारी 54% से अधिक रही. अनाज और फल-सब्जियां मिलाकर 52% से अधिक योगदान देते हैं. केवल धान और गेहूं ही अनाज GVO का 85% हिस्सा बनाते हैं. FY24 में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला — केले ने आम को पीछे छोड़कर सबसे मूल्यवान फल का स्थान हासिल किया. केले का GVO 47 हजार करोड़ रुपये, जबकि आम का GVO 46.1 हजार करोड़ रुपये रहा. सब्जियों में आलू सबसे आगे रहा, जिसका GVO FY12 के 21.3 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 37.2 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया.

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कृषि GVO में 17% की हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रहा. इसके बाद मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और हरियाणा जैसे राज्य रहे, जो मिलकर 53% उत्पादन करते हैं.

पशुपालन GVO FY12 के 4.88 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर FY24 में 9.19 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. इसमें दूध का वर्चस्व बना रहा, हालांकि इसकी हिस्सेदारी थोड़ी घटकर 66% रह गई, जबकि मांस की हिस्सेदारी बढ़कर 24% हो गई.

फ्लोरीकल्चर (पुष्पविकास) ने भी जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की - GVO FY12 के 17.4 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर FY24 में 28.1 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिससे बागवानी विविधीकरण में व्यापारिक रुचि का इज़ाफा दर्शाया गया.

यह रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि भारत का कृषि क्षेत्र अब सिर्फ खाद्य सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि आर्थिक विविधीकरण और ग्रामीण रोजगार में भी प्रमुख भूमिका निभा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

2 hours ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago