होम / खास खबर / पर्यावरण पर काम करने वाले भारतीय Lawyer को मिला Guardians Of Sustainability Award

पर्यावरण पर काम करने वाले भारतीय Lawyer को मिला Guardians of Sustainability Award

सुधीर मिश्रा पिछले दो दशकों से पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन (क्लाईमेट चेंज) और Sustainability के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः  भारतीय मूल के एडवोकेट सुधीर मिश्रा जो कि फिलहाल लंदन में रहकर पर्यावरण की देखभाल पर काम कर रहे हैं, उनको 2022 का पहला गार्जियन ऑफ सस्टेनेबिलिटी अवार्ड मिला है. मिश्रा, नंबर 5 बैरिस्टर चैंबर्स, यूनाइटेड किंगडम में डोर टेनेंट, ट्रस्ट लीगल के संस्थापक और प्रबंध भागीदार और एक प्रसिद्ध पर्यावरण अधिवक्ता को  हाउस ऑफ लॉर्ड्स में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

इनको मिलता है ये अवॉर्ड

गार्जियंस ऑफ सस्टेनेबिलिटी अवार्ड उन नेताओं, संस्थानों और एजेंसियों को दिया जाता है जिन्होंने न केवल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में, बल्कि इस दुनिया को एक स्थायी बनाने के लिए अपने जीवन के हर पहलू में विचार, शब्द और कर्म में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है.

20 सालों से कर रहे हैं पर्यावरण व क्लाइमेट चेंज पर काम

सुधीर मिश्रा पिछले दो दशकों से पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन (क्लाईमेट चेंज) और Sustainability के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं. इसके अलावा वो बाघों, वैटलैंड्स, समुद्र तट, नेशनल पार्क और विशेष रूप से ट्रस्ट लीगल के प्रयासों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं. उनके सक्षम नेतृत्व में द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) के साथ पार्टनरशिप में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (ओपीजेजीयू) के लिए पहली सतत विकास रिपोर्ट 2021 (एसडीआर 2021) निकाली थी.

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका

दिल्ली व एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए मिश्रा ने अपनी स्वेच्छा से 2015 में दिल्ली हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की थी. यह याचिका "सुधीर मिश्रा बनाम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और अन्य" शीर्षक के नाम से थी.  इस याचिका का उद्देश्य कई इंटर-स्टेट और इंट्रा-स्टेट फैक्टर के कारण दिल्ली/एनसीआर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को कम करने का था.

उन्होंने पिछले 20 वर्षों में देश भर में 300 संरक्षित क्षेत्रों में व्यक्तिगत रूप से 325 से अधिक वर्कशॉप का आयोजन किया है और पर्यावरण मुद्दों से संबंधित 65 से अधिक मामलों में भी सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट्स, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के समक्ष पेश हुए हैं.  सुधीर मिश्रा वर्तमान में सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स (SILF) की पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन समिति के अध्यक्ष भी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

37 minutes ago

अब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी अग्नि जैसी मिसाइलें, DRDO ने मांगे आवेदन

DRDO ने मिसाइल और बम वेपन सिस्टम के लिए निजी कंपनियों से मांगे आवेदन, ‘डेवलपमेंट-कम-प्रोडक्शन पार्टनर’ मॉडल के तहत होगा चयन

2 hours ago

भारत के खाते में आएंगे 50 अरब डॉलर! विदेशी पूंजी की बढ़ती आवक से मजबूत होगी रुपये की स्थिति

एसबीआई रिसर्च का अनुमान, FY27 में भारत का बैलेंस ऑफ पेमेंट्स 50 अरब डॉलर के सरप्लस में रह सकता है; मजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह से बाहरी मोर्चे पर अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा

2 hours ago

अमेजन इंडिया मार्केटप्लेस हुआ मुनाफे में, FY26 में आय 15.5% बढ़कर 35,574 करोड़ रुपये

अमेजन सेलर सर्विसेज ने पहली बार दर्ज किया 172 करोड़ रुपये का सकारात्मक PBIT, टैक्स के बाद घाटा भी घटा

2 hours ago

UPI पेमेंट पर चार्ज की तैयारी? राष्ट्रपति ने MDR से जुड़े विधेयक को दी मंजूरी

पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में बदलाव को मिली मंजूरी, फिलहाल UPI पर जीरो MDR की व्यवस्था बरकरार

5 hours ago