होम / खास खबर / इंडिया एआई मिशन और स्टार्टअप पॉलिसी फोरम ने शुरू किया पॉडकास्ट

इंडिया एआई मिशन और स्टार्टअप पॉलिसी फोरम ने शुरू किया पॉडकास्ट

इंडियाAI इन एक्शन- सीरीज़ में दिखेगी भारतीय स्टार्टअप्स की एआई यात्रा, वैश्विक शिखर सम्मेलन से पहले लॉन्च

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्टार्टअप पॉलिसी फोरम (SPF) ने इंडियाAI मिशन के साथ साझेदारी में आज “इंडियाAI इन एक्शन” नामक पॉडकास्ट सीरीज़ की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य यह दिखाना है कि भारत के प्रमुख स्टार्टअप किस तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके उद्योग की चुनौतियों को हल कर रहे हैं और व्यवसाय तथा सामाजिक क्षेत्र में वास्तविक प्रभाव पैदा कर रहे हैं।

सीरीज़ में उन उद्यमियों की यात्रा को प्रस्तुत किया जाएगा, जो एआई का उपयोग कर नवाचार को बढ़ा रहे हैं, प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ा रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी समाधान ला रहे हैं।

सीज़न वन में शामिल नाम हैं – रेज़रपे के सह-संस्थापक हर्षिल माथुर, सर्वम एआई के सह-संस्थापक विवेक राघवन, इनवीडियो के सह-संस्थापक संकेट शाह और अंशुल खंडेलवाल, तथा इक्सिगो के सह-संस्थापक आलोक बजपेई और रजनीश कुमार।

पॉडकास्ट की लॉन्चिंग उस समय हुई है जब भारत फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एआई इम्पैक्ट समिट” की मेज़बानी की तैयारी कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और इंडियाAI मिशन द्वारा आयोजित यह सम्मेलन विश्व के प्रमुख नीति-निर्माताओं, राष्ट्राध्यक्षों और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाएगा, जहां जिम्मेदार और समावेशी एआई अपनाने पर दिशा तय की जाएगी।

इंडियाAI मिशन के प्रमुख और अतिरिक्त सचिव (MeitY) अभिषेक सिंह ने कहा, “इंडियाAI मिशन देशभर में एआई के विकास और अपनाने को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘इंडियाAI इन एक्शन’ सीरीज़ यह दिखाती है कि हमारे स्टार्टअप किस तरह इस मिशन को वास्तविक उत्पादों और समाधानों में बदल रहे हैं। ये कहानियां भारत की वैश्विक एआई नवाचार और उद्यमिता केंद्र के रूप में स्थिति को और मजबूत करती हैं।”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago