होम / खास खबर / एआई से बदलेगा खेती का मौसम गणित

एआई से बदलेगा खेती का मौसम गणित

कृषि मंत्रालय का पहला एआई आधारित पूर्वानुमान कार्यक्रम 13 राज्यों के 3.8 करोड़ किसानों तक पहुंचा, खरीफ फैसलों में मिली बढ़त

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (MoAFW) ने इस साल किसानों के लिए पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मौसम पूर्वानुमान कार्यक्रम शुरू किया है. यह कार्यक्रम 13 राज्यों के करीब 3.8 करोड़ किसानों तक पहुंचा है और उन्हें अग्रिम मानसूनी परामर्श भेजे गए हैं.

m-Kisan एसएमएस प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को बारिश से चार सप्ताह पहले तक की भविष्यवाणी भेजी गई. इससे उन्हें खरीफ फसल की बुवाई और अन्य कृषि निर्णय लेने में मदद मिली. एआई आधारित मॉडल ने इस बार मानसून की उत्तर की ओर बढ़त में आए 20 दिन के ठहराव की सटीक भविष्यवाणी की और लगातार बारिश शुरू होने तक हर सप्ताह अपडेट जारी किया गया.

अतिरिक्त सचिव डॉ प्रमोद कुमार मेहरदा ने कहा कि यह कार्यक्रम एआई आधारित मौसम पूर्वानुमान की क्रांति का उपयोग कर किसानों को निरंतर बारिश की शुरुआत का अनुमान देता है जिससे वे आत्मविश्वास के साथ कृषि गतिविधियों की योजना बना सकें और जोखिम प्रबंधन कर सकें. संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से मौसम में बढ़ती अनिश्चितता को देखते हुए ऐसे पूर्वानुमान किसानों के लिए अनुकूलन का एक उपयोगी साधन हैं.

इस पूर्वानुमान में गूगल का Neural GCM और ECMWF का Artificial Intelligence Forecasting Systems (AIFS) जोड़ा गया. इन प्रणालियों ने स्थानीय स्तर पर मानसून आगमन की भविष्यवाणी में पारंपरिक मॉडल से बेहतर प्रदर्शन किया. मंत्रालय ने Development Innovation Lab – India और Precision Development के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि किसानों को भेजी गई सलाह स्पष्ट और क्रियान्वयन योग्य हो.

नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल क्रेमर ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहल दिखाती है कि एआई के युग में लोगों को प्राथमिकता कैसे दी जा सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago