होम / खास खबर / लखनऊ वालों का स्वतंत्रता दिवस होगा खास, मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा

लखनऊ वालों का स्वतंत्रता दिवस होगा खास, मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा

लखनऊ प्रशासन की तरफ फिल्में फ्री दिखाने के संबंध ने निर्देश जारी हो गए हैं. निर्देश में कहा गया कि पहले की तरह इस साल भी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निशुल्क फिल्में दिखाई जाएंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 अगस्त पर लखनऊ वालों को कुछ खास मिलने वाला है. लखनऊ प्रशासन ने फैसला लिया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के 12 सिनेमाघरों में मुफ्त में फिल्में दिखाई जाएंगी. ये सभी फ़िल्में देशभक्ति आधारित होंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 में से 11 सिनेमाघरों में आर माधवन की फिल्म रॉकेटरी दिखाई जाएंगी.

चौराहों पर होगा रेड सिग्नल
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में तरह-तरह के आयोजन हो रहे हैं. इनमें 'हर घर तिरंगा' अभियान भी शामिल है. लखनऊ के 75 चौराहों को सजाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 15 अगस्त को जैसे ही विधानसभा पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रगान गाना शुरू करेंगे. उनके साथ पूरा लखनऊ राष्ट्रगान गाएगा. इस दौरान, सभी चौराहों पर रेड सिग्नल हो जाएगा, ताकि सभी राष्ट्रगान का हिस्सा बन सकें.

ऐसे मिलेगी मुफ्त टिकट
लखनऊ जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की तरफ फिल्में फ्री दिखाने के संबंध ने निर्देश जारी हो गए हैं. इस निर्देश पत्र में कहा गया कि पहले की तरह इस साल भी राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निशुल्क फिल्में दिखाई जाएंगी. फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर लोगों को मुफ्त में टिकट दी जाएगी. प्रशासन ने जिन 12 सिनेमाहॉल चिन्हित किए हैं और उनके प्रबंधक का मोबाइल नंबर सहित लिस्ट जारी कर दी है.

ये है फिल्मों का टाइमिंग
गोमतीनगर के आईनॉक्स रिवरसाइट में दोपहर 1.10 बजे रॉकेटरी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा, निशांतगंज के आइनॉक्स उमराव में दोपहर 1 बजे, फैजाबाद रोड चिनहट के आइनॉक्स काउन में दोपहर 1.55 बजे, तेलीबाग के आइनॉक्स गार्डेन गलेरिया में दोपहर के 1.10 बजे और गोमतीनगर एक्सप्रेस के आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियों में दोपहर के 1.55 बजे में फ्री फिल्में दिखाई जाएंगी.

इन जगह देखें रॉकेटरी
वहीं, आलमबाग के पीवीआर फिनिक्स में दोपहर के 12.40 बजे, गोमतीनगर PVR में दोपहर 3 बजे, गोमतीनगर सिनेपोलिस में दोपहर 12.45 बजे, वन अवध गोमतीनगर के सिनेपोलिस में दोपहर 12.30 बजे, गोमतीनगर के वेब मल्टीप्लेक्स में दोपहर 1 बजे और सहारागंज के पीवीआर में 11 बजे रात में रॉकेटरी का प्रदर्शन किया जाएगा. जबकि आलमबाग के कृष्णा कार्निवल में दोपहर के 12 बजे 'मैच ऑफ लाइफ' दिखाई जाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

5 minutes ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

59 minutes ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

28 minutes ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

2 hours ago

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में धमाल, 7 कंपनियां जुटाएंगी 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा

लगातार आ रहे IPO से साफ है कि प्राइमरी मार्केट में कंपनियों की फंड जुटाने की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं. अब निवेशकों की नजर इन इश्यू की कीमत, कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन और बाजार की स्थितियों पर रहेगी, जो इन IPO को मिलने वाले रिस्पॉन्स को तय करेंगे.

3 hours ago