होम / खास खबर / हिंदुस्तान कॉपर और कोल इंडिया ने मिलाया हाथ, तांबा और क्रिटिकल मिनरल्स में संभावनाएं तलाशने के लिए रणनीतिक साझेदारी

हिंदुस्तान कॉपर और कोल इंडिया ने मिलाया हाथ, तांबा और क्रिटिकल मिनरल्स में संभावनाएं तलाशने के लिए रणनीतिक साझेदारी

यह समझौता 30 जून 2025 को हुआ, जिसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से दी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राज्य संचालित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) और कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने तांबा और क्रिटिकल मिनरल्स क्षेत्र में संभावित परियोजनाओं की पहचान और वैश्विक साझेदारियों की खोज के लिए आपसी सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

यह समझौता 30 जून 2025 को हुआ, जिसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से दी. समझौता सहयोग के इरादे को दर्शाता है, लेकिन यह दोनों पक्षों के बीच कोई कानूनी रूप से बाध्यकारी संबंध स्थापित नहीं करता.

HCL देश की एकमात्र वर्टिकली इंटीग्रेटेड कॉपर निर्माता कंपनी है, जिसके पास भारत में तांबे के अयस्क की सभी परिचालन खनन लीज हैं. कंपनी वर्तमान में मध्य प्रदेश के मलांजखंड, राजस्थान के खेतड़ी और झारखंड के घाटशिला में खदानों का संचालन करती है.

कंपनी तांबे के अयस्क की खोज, खनन और बेनिफिशिएशन (धातु शुद्धिकरण) पर ध्यान केंद्रित करती है, जिसके तहत वह कॉपर कंसंट्रेट तैयार करती है - यह रणनीति अस्थिर बाजार में उसकी लाभप्रदता को मजबूत करने में मददगार रही है.

वित्त वर्ष 2024-25 में HCL ने अब तक का सबसे ऊंचा परिचालन राजस्व हासिल किया, जो 2,070.97 करोड़ रुपये रहा. यह पिछले वर्ष के 1,717 करोड़ रुपये की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी का कर-पहले लाभ (PBT) 54 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 633.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

यह साझेदारी दोनों सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर खनिज क्षेत्र में सहयोग और विस्तार का एक नया रास्ता खोल सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago