होम / खास खबर / भारत में जुटी 'दुनिया', ये है G-20 शिखर सम्मेलन का मिनट-टू-मिनट प्लान 

भारत में जुटी 'दुनिया', ये है G-20 शिखर सम्मेलन का मिनट-टू-मिनट प्लान 

दुनिया के शक्तिशाली देशों के लीडर भारत में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में शरीक हो रहे हैं. पूरी दुनिया की आज से दो दिनों तक भारत पर नजर रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सबसे प्रभावशाली समूह G20 के नेताओं का जमावड़ा भारत में लग चुका है. आज से दो दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में शुरू हो रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कल शाम भारत पहुंचे थे. इस समिट से पहले PM मोदी और बाइडेन के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई थी. G-20 समिट के रूप में भारत के पास मौका है अपनी बात सशक्त रूप में दुनिया के सामने रखने और विकासशील देशों को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले मुद्दों को उठाने का. 

नहीं आए ये राष्ट्रपति 
इस सम्मेलन में 40 देशों के नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे दूरी बनाई है. दोनों लीडर्स ने खुद आने के बजाए अपने प्रतिनिधि भेजे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि G20 शिखर सम्मेलन से संतुलित और समावेशी विकास की नई राह तय होगी. इसके साथ ही लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, दुनिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों को भी गति मिलेगी.

ये है 2 दिवसीय समिट का शेड्यूल
पहला दिन (9 सितंबर)
09:30-10:30: बजे शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी का स्वागत करेंगे. 
10:30-13:30 बजे पहला सत्र होगा. इसके बाद सभी लंच करेंगे.
13:30-15:00 बजे तक भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठकों का आयोजन. 
15:00-16:45 बजे दूसरे सत्र की शुरुआत. सत्र समाप्ति पर सभी होटल लौटेंगे.  
19:00-20:00 बजे डिनर के लिए नेताओं एवं प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन, ग्रुप फोटो.

दूसरा दिन (10 सितंबर)
08:15-09:00 बजे राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन. 
09:00-09:20 महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. बापू के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन होगा.
09:20 बजे गेस्ट अलग-अलग काफिले में भारत मंडपम के लिए प्रस्थान करेंगे.
10:15-10:28 बजे भारत मंडपम में पौधारोपण समारोह आयोजित होगा.
10:30-12:30 बजे तीसरे सत्र की शुरुआत होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

6 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

5 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

5 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

7 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

7 hours ago