✕

होम / खास खबर / हीनेकेन ने विनीत सुरेश को भारत स्थित जीसीसी प्रमुख नियुक्त किया, हैदराबाद से करेंगे नेतृत्व

हीनेकेन ने विनीत सुरेश को भारत स्थित जीसीसी प्रमुख नियुक्त किया, हैदराबाद से करेंगे नेतृत्व

यह ग्लोबल कैप्टिव सेंटर (GCC) भारत में कंपनी के रणनीतिक विस्तार का अहम हिस्सा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नीदरलैंड्स स्थित ब्रूइंग दिग्गज HEINEKEN N.V. ने विनीत सुरेश को हैदराबाद स्थित HEINEKEN Business Services India के प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने की पुष्टि की है. यह ग्लोबल कैप्टिव सेंटर (GCC) भारत में कंपनी के रणनीतिक विस्तार का अहम हिस्सा है.

विनीत सुरेश इससे पहले KPMG में पार्टनर के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने उपभोक्ता बाजार और रिटेल सेक्टर के लिए GCC प्रैक्टिस का नेतृत्व किया. GCC क्षेत्र में उनके पास व्यापक अनुभव है और उन्होंने इससे पूर्व Diageo और Tesco जैसी बड़ी कंपनियों में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं.

HEINEKEN Business Services के डायरेक्टर आकॉश माज्यारी ने नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा, "भारत को रणनीतिक डिलीवरी और ट्रांसफॉर्मेशन हब के रूप में विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को यह नियुक्ति दर्शाती है." HEINEKEN Business Services India, कंपनी के वैश्विक नेटवर्क में एक नया जुड़ाव है, जो HEINEKEN की ऑपरेटिंग कंपनियों को जरूरी सेवाएं और क्षमताएं प्रदान करेगा. यह नेटवर्क कंपनी की EverGreen Strategy को गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है.

HEINEKEN का यह कदम भारत में बढ़ते ग्लोबल इनहाउस सेंटर्स के महत्व को रेखांकित करता है, जहां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, वित्तीय सेवाएं और व्यापारिक नवाचार जैसे क्षेत्रों में वैश्विक क्षमताएं विकसित की जा रही हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

2 hours ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago