होम / खास खबर / PM आवास योजना पर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या है सरकार का फैसला

PM आवास योजना पर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या है सरकार का फैसला

सरकार ने एक बयान में कहा है कि 2004-14 के दौरान शहरी आवास योजना के तहत 8.04 लाख घरों का निर्माण पूरा किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. सरकार का कहना है कि 31 मार्च, 2022 तक स्वीकृत 122.69 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी.

ये है योजना का मकसद
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) योजना का मकसद देशभर के शहरी क्षेत्रों में सभी पात्र लाभार्थियों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है. सरकार ने एक बयान में कहा है कि 2004-14 के दौरान शहरी आवास योजना के तहत 8.04 लाख घरों का निर्माण पूरा किया गया. वहीं, मार्च 2022 तक 122.69 लाख घरों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है.  

2015 में हुई थी शुरुआत
सरकार के फैसले का मतलब है कि लोग इस योजना के अंतर्गत अब 2024 तक अपने घर के लिए आवेदन कर सकेंगे. केंद्र सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत जून 2015 में की थी. सरकार नागरिकों के लिए ‘हाउसिंग फॉर ऑल या सबके लिए आवास’ अभियान चला रही है. इसी अभियान के अंतर्गत पीएम शहरी आवास योजना भी चलाई जाती है.

इसलिए बढ़ाई गई अवधि
2017 में इस योजना के अंतर्गत असली प्रोजेक्टेड डिमांड 100 लाख घरों की थी. इसमें से 62 लाख घर तैयार हो चुके हैं. स्कीम में कुल स्वीकृत 123 लाख घरों में 40 लाख आवासों के आवेदन देर से प्राप्त हुए हैं. ऐसे आवेदन स्कीम के अंतिम 2 साल में मिले हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए, इसलिए योजना की अवधि 2024 तक बढ़ाई गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

41 minutes ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

2 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

3 hours ago