होम / खास खबर / G20: मंच तैयार, मेहमानों का है इंतजार; इस खास अंदाज में होगा वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत 

G20: मंच तैयार, मेहमानों का है इंतजार; इस खास अंदाज में होगा वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत 

G20 समिट में पहुंचने वाले मेहमानों का स्वागत AI एंकर द्वारा खास अंदाज में किया जाएगा. आयोजन स्थल पर अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मंच तैयार है, मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. कल यानी 9 सितंबर से दो दिवसीय G20 समिट शुरू हो जाएगी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पहली बार भारत आ रहे हैं, लिहाजा वो इस यात्रा को लेकर खासे उत्साहित है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) आज शाम दिल्ली पहुंच जाएंगे. उनकी अगवानी की जिम्मेदारी जनरल वीके सिंह को सौंपी गई है. दुनिया के 20 से ज्यादा देशों के लीडर्स के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई है, एक ऐसी व्यवस्था जिसकी छाप हमेशा के लिए उनके दिलोदिमाग पर अंकित हो जाएगी.

जानेंगे भारत का इतिहास
G20 समिट का वेन्यू 'भारत मंडपम' ग्लोबल लीडर्स को भारत के इतिहास, लोकतांत्रिक परंपरा के साथ डिजिटल ग्रोथ से रूबरू कराया जाएगा. इसके लिए भारत मंडपम के रिसेप्शन के पास प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें AI जैसी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. जैसे ही मेहमान 'भारत मंडपम' में एंट्री लेंगे, AI एंकर भारतीय अंदाज में उनका स्वागत करेगी. यह एंकर एडवांस वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे लगता है कि कोई रियल एंकर बोल रही है. AI होलोबॉक्स में फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है, जिसका मतलब है कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति होलोबॉक्स के सामने खड़े होते हैं, तो एंकर उन्हें पहचान लेगी और उनसे उन्हीं की भाषा में बात भी करेगी.

5 हजार साल की कहानी
भारत मंडपम में ‘भारत: वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ भी मौजूद है. जहां विदेशी मेहमानों को भारत का 5 हजार साल का लोकतांत्रिक इतिहास देखने को मिलेगा. 26 स्क्रीन पैनल से मिलकर बनी इस दीवार पर अलग-अलग समय की कहानियां प्रदर्शित होंगी. हर पैनल में डायरेक्शन ऑडियो लगाए गए हैं. जिसके चलते ऑडियो केवल उसे ही सुनाई देगा जो उसके सामने खड़ा है. ये पैनल फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिससे उन्हें पता चल जाता है कि  सामने वाला व्यक्ति किस भाषा को समझता है, फिर उसी भाषा में जानकारी प्रदान करते हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर की उपलब्धियां
विदेशी मेहमान डिजिटल इंडिया एग्जिबिशन का भी दीदार करेंगे, जिसमें दिखाया गया है कि भारत ने बीते कुछ साल में टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्या-क्या हासिल किया है. इस एग्जिबिशन में भारत सरकार की ओर से डेवलप 7 टूल - आधार, डिजिलॉकर, ई-संजीवनी, भाषिणी, UPI, DIKSHA और ONDC दिखाए जाएंगे. यहीं पर एक LED क्यूब भी लगा है, जो 2014 के बाद डिजिटल इंडिया की यात्रा की तस्वीर पेश करेगा. प्रदर्शनी के आखिर में एक कियोस्क पर गीता AI को स्थापित है, जिससे कोई भी सवाल पूछा जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

7 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

6 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

6 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

8 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

8 hours ago