होम / खास खबर / ताजमहल के दीदार के नहीं चुकाने होंगे पैसे, इस वजह से 5-15 अगस्त तक एंट्री फ्री 

ताजमहल के दीदार के नहीं चुकाने होंगे पैसे, इस वजह से 5-15 अगस्त तक एंट्री फ्री 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने देशभर की सभी संरक्षित स्मारकों को पांच से 15 अगस्त तक निःशुल्क कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आप ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं, तो बिना टिकट खरीदे ऐसा कर सकते हैं. दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने देशभर की सभी संरक्षित स्मारकों को पांच से 15 अगस्त तक निःशुल्क कर दिया है. इसमें आगरा का ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा सहित अन्य स्मारक भी शामिल हैं. महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.

लहराएगा तिरंगा
ASI के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 8 से 15 अगस्त तक चार प्रमुख स्मारकों में स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा और फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इन स्मारकों को तिरंगे के रंग वाली रोशनी से भी सजाया जायेगा. इन स्मारकों में आगरा किला, सिकंदरा, एतमादद्दौला और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं. इसके अलावा आगरा किले और फतेहपुर सीकरी में 50-50 फीट ऊंचा तिरंगा भी फहराया जाएगा. तिरंगा वहां हमेशा के लिए लगाया जाएगा. 

जारी किया सर्कुलर 
राजकुमार पटेल ने आगे बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निदेशक डॉ. एनके पाठक ने इस बारे में सर्कुलर जारी कर दिया है. 11 दिनों के लिए सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को बिना टिकट प्रवेश मिलेगा. बता दें कि इससे पहले ताजमहल में शाहजहां के उर्स पर तीन दिन के लिए पर्यटकों का प्रवेश निःशुल्क रखा गया था. उस दौरान पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी थी. अब 11 दिन के लिए एंट्री फ्री होने से पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

6 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

5 hours ago

AI क्रैश: हर मोर्चे पर मौजूद थी जेन स्ट्रीट

जब जुलाई में AI बूम का सबसे बड़ा दांव धराशायी हुआ, तो कुछ समय के लिए उसके पीछे की पूरी "आर्किटेक्चर" सामने आ गई. भारत में जांच के दायरे में रही फर्म जेन स्ट्रीट के पास चिप्स, कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर्स और मॉडल्स में हिस्सेदारी थी. यह शेयरों में मार्केट मेकर भी थी और उस सबसे बड़े फंड में भी इसका पैसा लगा हुआ था जो धराशायी हो गया. फंड के पतन के 12 दिन बाद जेन स्ट्रीट ने 14.6 अरब डॉलर जुटाए और फिर चुप्पी साध ली. क्या जेन स्ट्रीट के AI ट्रेड और उसके मामले में कोई पैटर्न है?

3 hours ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

3 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

5 hours ago