होम / खास खबर / एकता कपूर ने दी सफाई, कहा ALTT से नहीं है कोई संबंध

एकता कपूर ने दी सफाई, कहा ALTT से नहीं है कोई संबंध

उन्होंने कहा है कि उनका और उनकी मां शोभा कपूर का अब ALTT से कोई संबंध नहीं है. साथ ही मीडिया से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर सही और सटीक जानकारी ही दी जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

केंद्र सरकार द्वारा 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद निर्माता एकता कपूर ने इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा है कि उनका और उनकी मां शोभा कपूर का अब ALTT से कोई संबंध नहीं है. साथ ही मीडिया से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर सही और सटीक जानकारी ही दी जाए.

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए कहा – "बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड एक प्रोफेशनली मैनेज्ड मीडिया कंपनी है जो बीएसई और एनएसई में लिस्टेड है. हाल ही में ALT डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड (जो पहले बालाजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी थी) के साथ विलय के बाद 20 जून 2025 से ALTT का संचालन बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा किया जा रहा है.

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार ने ALTT को बंद कर दिया है. लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरा और मेरी मां शोभा कपूर का इस कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है. हम जून 2021 में ही ALTT से अलग हो चुके हैं. कृपया इस विषय में भ्रामक जानकारी न फैलाएं. बालाजी टेलीफिल्म्स सभी नियमों का पालन करता है और उच्च मानकों के साथ अपना काम करता है."

सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कहा कि यह कदम लंबे समय से जरूरी था.

AICWA ने बयान में कहा – "हम सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं. उल्लू, ALTT, देसी फ्लिक्स जैसे कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लंबे समय से अशोभनीय कंटेंट दिखाया जा रहा था. इसे डिजिटल स्वतंत्रता के नाम पर जायज़ ठहराया जा रहा था. यह समाज और खासतौर पर युवाओं के लिए हानिकारक साबित हो रहा था. यह केवल सरकारी कार्रवाई नहीं, बल्कि उन लोगों की जीत है जो जिम्मेदार और मर्यादित कहानी कहने में विश्वास रखते हैं."

संघ ने यह भी मांग की कि ऐसे कंटेंट को बनाने और चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देते हुए अपील की कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए एक केंद्रीय नियामक संस्था का गठन किया जाए. सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर 25 ओटीटी ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को ब्लॉक करने को कहा. सरकार के अनुसार ये ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन के नाम पर आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट दिखा रहे थे.

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च 2024 में भी केंद्र सरकार ने 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स को इसी तरह से बैन किया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

1 week ago

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026


बड़ी खबरें

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

1 hour ago

340 अरब डॉलर के एल्गोरिदम का झूठ जिसने भारत की अर्थव्यवस्था की कहानी बदल दी

एक निजी विदेशी एल्गोरिद्म ने चुपचाप भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़ी सबसे बड़ी सुर्खियों में से एक गढ़ दी और किसी ने उसकी जांच तक नहीं की.

1 hour ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

4 hours ago

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

4 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

23 hours ago