होम / खास खबर / शिक्षा मंत्रालय ने फेयर परीक्षा के लिए बनाई हाई लेवल समिति, इतने महीने में देगी रिपोर्ट

शिक्षा मंत्रालय ने फेयर परीक्षा के लिए बनाई हाई लेवल समिति, इतने महीने में देगी रिपोर्ट

शिक्षा मंत्रालय की ये हाई लेवल समिति ये बताएगी कि आखिर परीक्षाओं में होने वाली अनिमित्‍ताओं को कैसे रोका जाए. समिति को दो महीने का समय दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

NEET UG से लेकर NET तक की परीक्षाओं में हुई अनियमित्‍ताओं को देखते हुए अब शिक्षा मंत्रालय ने पेपर लीक को रोकने के लिए एक हाई लेवल समिति बना दी है. ये समिति अगले दो महीने में रिपोर्ट देगी और ये बताएगी कि आखिर कैसे फेयर परीक्षा कराई जाए. बीते दिनों नीट से लेकर नेट तक की परीक्षाओं को लेकर भारी विवाद का सामना सरकार को करना पड़ा है. देशभर के स्‍टूडेंट लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

आखिर कौन कौन हैं समिति के सदस्‍य 
भारत सरकार की ओर से बनाई गई इस समिति में 7 लोगों को शामिल किया गया है. इन सात लोगों में इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. के राधाकृष्‍णन को इस समिति का चेयरमैन बनाया गया है. जबकि एम्‍स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के वीसी प्रोफेसर बीजे राव, आईआईटी मद्रास के डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेसर राममूर्ति, पीपल स्‍ट्रांग के को फाउंडर और कर्मयोगी भारत के बोर्ड मेंबर पंकज बंसल, आईआईटी दिल्‍ली के डीन ऑफ स्‍टूडेंट प्रोफेसर आदत्यि मित्‍तल, शिक्षा मंत्रालय के ज्‍वॉइंट सेक्रेट्री गोविंद जैसवाल शामिल हैं. 

समिति किन विषयों पर देगी अपने सुझाव 
शिक्षा मंत्रालय की ओर से समिति को जिन विषयों पर अपने सुझाव देने को कहा गया है उनमें परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार शामिल है. इनमें शुरू से अंत तक परीक्षा प्रक्रिया का विश्लेषण करना और सिस्टम की दक्षता में सुधार करने और किसी भी संभावित उल्लंघन को रोकने के उपाय सुझाना. एनटीए की मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP)/प्रोटोकॉल की गहन समीक्षा करना और हर स्तर पर उसका पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र के साथ-साथ इन प्रक्रियाओं/प्रोटोकॉल को मजबूत करने के उपाय सुझाना. यही नहीं इस समिति को डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार को लेकर भी अपने सुझाव देने हैं. 
समिति डेटा सुरक्षा पर भी देगी सुझाव 
शिक्षा मंत्रालय की बनाई ये समिति परीक्षा से जुड़े डेटा सिस्‍टम को लेकर भी अपने सुझाव देगी. इनमें एनटीए की मौजूदा डेटा सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का मूल्यांकन करना और इसके सुधार के लिए उपायों की सिफारिश करना शामिल है. विभिन्न परीक्षाओं के लिए पेपर-सेटिंग और अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करना और सिस्टम की मजबूती बढ़ाने के लिए सिफारिशें करना शामिल है. 

इन मामलों पर भी समिति देगी अपने सुझाव 
शिक्षा मंत्रालय की ओर से जो समिति बनाई गई है वो  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(NTA) की संरचना और कार्यप्रणाली ,संगठनात्मक संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें करना और हर स्तर पर  पदाधिकारियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने का भी काम करेगी. यही नहीं एनटीए के वर्तमान शिकायत निवारण तंत्र का आकलन करते हुए उसमें सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना और इसकी क्षमता को और बढ़ाने के लिए सिफारिशें करना शामिल है. समिति इस आदेश के जारी होने की तारीख से दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी.  समिति अपनी सहायता के लिए किसी भी विषय विशेषज्ञ को शामिल कर सकती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago