होम / एक्सप्लेनर / अंबानी का बंगला, बंगले के बाहर साजिश और उस साजिश को बेनकाब करती ‘क्रिमिनल्स इन यूनिफॉर्म’

अंबानी का बंगला, बंगले के बाहर साजिश और उस साजिश को बेनकाब करती ‘क्रिमिनल्स इन यूनिफॉर्म’

मुंबई की अल्टामाउंट रोड स्थित एंटीलिया की अनुमानित कीमत 15,000 करोड़ रुपए है. मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति की बात करें तो यह फिलहाल 92.9 अरब डॉलर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी का करोड़ों का बंगला एंटीलिया कुछ वक्त पहले काफी सुर्खियों में था. मुंबई से लेकर दिल्ली तक बस उसी की चर्चा थी. वजह थी एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से लदी कार का मिलना. खबर आम हुई, जंगल में आग की तरह फैली और इसके बाद एक बड़ी साजिश के तार जुड़ते दिखाई दिए. मुंबई की अल्टामाउंट रोड स्थित एंटीलिया की अनुमानित कीमत 15,000 करोड़ रुपए है. मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति की बात करें तो यह फिलहाल 92.9 अरब डॉलर है.

साजिश के धागे उधेड़ती किताब
देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स के घर के बाहर इस तरह विस्फोटकों वाली कार का मिलना छोटी बात नहीं थी. लिहाजा, बड़े स्तर पर जांच हुई और जांच करने वाले ही सवालों के घेरे में आ गए. इस पूरे मामले को यानी कि एंटीलिया के बाहर कार मिलने से लेकर उसकी साजिश बुने जाने तक – को एक किताब में समेटा गया है. यह किताब साजिश के धागों को उधेड़कर यह बताने का प्रयास करती है कि आखिर उन धागों को बुना कैसे गया. ‘क्रिमिनल्स इन यूनिफॉर्म’ नामक किताब को इन्वेस्टीगेटिव जर्नलिस्ट संजय सिंह और राकेश त्रिवेदी ने लिखा है. सिंह ने ही 2002 में तेलगी घोटाले का पर्दाफाश किया था. 

कौन था मास्टर माइंड?
ये किताब एंटीलिया मामले और मनसुख हिरेन हत्याकांड पर कई परतें खोलती है. हालांकि, लेखक सीधे तौर पर इसे एंटीलिया विवाद से जोड़कर नहीं देखते. बिज़नेस वर्ल्ड से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि किताब की कहानी का किसी भी पात्र-घटना और इमारत से मेल खाना एक संयोग हो सकता है. लेकिन पुलिस विभाग से लेकर सियासी गलियों तक में इस किताब को एंटीलिया विवाद के इनसाइड स्टोरी बताया जा रहा है. ‘क्रिमिनल्स इन यूनिफॉर्म’ बताती है कि कैसे मामला सामने आने के बाद उसकी जांच शुरू होती है, जांच जब आगे बढ़ती है तो जांच करने वाले ही सवालों में घिर जाते हैं. हालांकि, किताब पाठकों को इसी मोड़ पर नहीं छोड़ती, वो यह भी बताने का प्रयास करती है कि असली मास्टर माइंड कौन था और साजिश कैसे रची गई. 

असली घटना से 10 समानताएं
एंटीलिया विवाद केवल एक बड़ी साजिश ही नहीं थी, बल्कि एक बेहद संवेदनशील मुद्दा भी था. अक्सर ऐसे मामलों से लोग उचित दूरी बनाकर चलते हैं, क्योंकि इसमें तमाम तरह के खतरे, क़ानूनी पेचीदिगियां होती हैं, लेकिन संजय सिंह और राकेश त्रिवेदी ने इसके बावजूद सच्चाई को शब्दों में बयां करके किताब की शक्ल दी है. किताब और असल घटना में करीब 10 समानताएं हैं, इसलिए इसमें कोई दोराय नहीं है कि सबकुछ अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के बाहर रची गई साजिश पर केंद्रित है.  

आ रहा है हिंदी वर्जन
‘क्रिमिनल्स इन यूनिफॉर्म’ फिलहाल केवल मराठी भाषा में उपलब्ध है, लेकिन जुलाई यानी कि अगले महीने हिंदी में भी आ जाएगी. इसके बाद किताब का इंग्लिश वर्जन भी पेश किया जाएगा. मराठी किताब को काफी पसंद किया गया है, खासकर पुलिस महकमे में इसे लेकर बहुत चर्चा है. ऐसे में लेखकों को पूरी उम्मीद है कि हिंदी और अंग्रेजी संस्करण बाजार में आने के बाद ‘क्रिमिनल्स इन यूनिफॉर्म’ खरीदने वालों की संख्या बढ़ जाएगी. बता दें कि फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से लदी कार मिली थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago