होम / खास खबर / जून में उपभोक्ता विश्वास में बड़ी उछाल, रोज़गार और आर्थिक उम्मीदों ने बढ़ाया आत्मविश्वास

जून में उपभोक्ता विश्वास में बड़ी उछाल, रोज़गार और आर्थिक उम्मीदों ने बढ़ाया आत्मविश्वास

LSEG-Ipsos सर्वे में भारत की रैंकिंग दूसरे स्थान पर, ऑपरेशन सिंदूर और कूटनीति से बदली मनोस्थिति

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जून 2025 में भारत के उपभोक्ताओं का आत्मविश्वास 2.9 प्रतिशत अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ बढ़ा है, जिससे राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर 59 तक पहुंच गया है. यह जानकारी LSEG-Ipsos की ताज़ा प्राइमरी कंज़्यूमर सेंटिमेंट इंडेक्स (PCSI) रिपोर्ट में सामने आई है.

इस सर्वे के अनुसार, उपभोक्ता भावना के सभी चार उप-सूचकांकों में सकारात्मक सुधार देखा गया है. आर्थिक अपेक्षाएं उप-सूचकांक में 4.2 प्रतिशत अंक, जबकि रोज़गार विश्वास उप-सूचकांक में 6.5 प्रतिशत अंक की बड़ी छलांग दर्ज की गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति उप-सूचकांक में 3.2 प्रतिशत अंकों की बढ़त हुई है, वहीं निवेश माहौल उप-सूचकांक में भी 1 प्रतिशत अंक का सुधार दर्ज किया गया है.

Ipsos इंडिया के सीईओ अमित अडारकर ने कहा, “मई में युद्ध की स्थिति और अप्रैल में ट्रंप सरकार द्वारा घोषित सख्त व्यापार एवं इमिग्रेशन कानूनों के बाद उपजे तनाव के बीच, जून में नागरिकों के बीच स्थिरता की भावना लौटी है. 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत सरकार की कूटनीतिक पहल के बाद देश में एक सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है.”

उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ी राहत यह है कि नागरिक अब रोज़गार और अर्थव्यवस्था को लेकर अधिक आशावादी महसूस कर रहे हैं, जो उपभोक्ता भावना में इस सुधार का मुख्य कारण है.

PCSI के अनुसार, 30 देशों में से इंडोनेशिया (61.1) सबसे अधिक स्कोर के साथ शीर्ष पर रहा. भारत 59 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है, और यह जून माह में 60 के करीब पहुंचने वाला एकमात्र अन्य देश है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago