होम / खास खबर / अरावली में कचरा जलाने और डंपिंग के 100 से अधिक स्थानों की पहचान, नागरिक समूह ने सौंपी रिपोर्ट

अरावली में कचरा जलाने और डंपिंग के 100 से अधिक स्थानों की पहचान, नागरिक समूह ने सौंपी रिपोर्ट

स्टेट ऑफ द हरियाणा अरावलीज़: सिटिज़न्स रिपोर्ट – पार्ट 2’ नामक यह रिपोर्ट केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को सौंप दी गई है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नागरिक समूह ‘पीपल फॉर अरावली’ ने अपनी नई रिपोर्ट में हरियाणा के अरावली क्षेत्र में 100 से अधिक स्थानों पर कचरा डंपिंग और खुले में जलाने की घटनाओं को उजागर किया है. यह रिपोर्ट हरियाणा के पांच जिलों—गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी और चरखी दादरी—में किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है और समूह द्वारा अरावली पर प्रकाशित की गई दूसरी नागरिक रिपोर्ट है.

‘स्टेट ऑफ द हरियाणा अरावलीज़: सिटिज़न्स रिपोर्ट – पार्ट 2’ नामक यह रिपोर्ट केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को सौंप दी गई है. रिपोर्ट में चिन्हित सभी स्थानों की जियोटैगिंग की गई है और संबंधित स्थानों की तस्वीरों तथा स्थिति का दस्तावेजीकरण किया गया है.

रिपोर्ट को जल संरक्षण कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह, जिन्हें ‘वाटरमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है, के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के सेवानिवृत्त वन सेवा अधिकारियों, अपशिष्ट प्रबंधन विशेषज्ञों और कई पर्यावरण संगठनों का समर्थन प्राप्त है.

रिपोर्ट में प्रमुख रूप से यह सिफारिश की गई है कि चिन्हित क्षेत्रों में नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, गैरकानूनी कचरा डंपिंग व जलाने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो और स्थानीय समुदायों को जागरूक करके इस प्रक्रिया में शामिल किया जाए.

समूह का कहना है कि अरावली पर्वतमाला, जो भूगर्भीय दृष्टि से लगभग दो अरब वर्ष पुरानी मानी जाती है, गंभीर पर्यावरणीय दबाव में है और इसके संरक्षण के लिए प्रशासनिक और सामुदायिक स्तर पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago