होम / खास खबर / 2025 में हल्दी किसानों को मिला बड़ा बढ़ावा, 2030 तक 1 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य: शाह

2025 में हल्दी किसानों को मिला बड़ा बढ़ावा, 2030 तक 1 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य: शाह

राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का हुआ उद्घाटन, निजामाबाद की हल्दी को मिलेगी वैश्विक पहचान

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार ने 2030 तक हल्दी निर्यात को 1 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय के उद्घाटन के अवसर पर की. अमित शाह ने कहा कि निजामाबाद दशकों से 'हल्दी की राजधानी' के रूप में जाना जाता रहा है. यहां के किसान पीढ़ियों से हल्दी की खेती करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक यह वैश्विक बाजारों में अपनी जगह नहीं बना सकी है.

शाह ने कहा, “राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन के साथ, अगले तीन से चार वर्षों में निजामाबाद की हल्दी कई देशों तक पहुंचेगी.” उन्होंने आश्वासन दिया कि बोर्ड के संचालन से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और हल्दी की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, विपणन और निर्यात के लिए पूरी वैल्यू चेन विकसित की जाएगी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि हल्दी का अधिकतम मूल्य सीधे किसानों तक पहुंचे, भारतीय हल्दी के औषधीय गुणों का वैश्विक स्तर पर प्रचार किया जाए और गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाए.

मंत्रालय के बयान के अनुसार, बोर्ड किसानों को उचित पैकेजिंग, कटाई के वैज्ञानिक तरीके, और निर्यात में आ रही तकनीकी बाधाओं को समझाने के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम भी शुरू करेगा.

शाह ने बताया कि निजामाबाद, जगतियाल, निर्मल और कमारेड्डी जिले देश के शीर्ष हल्दी उत्पादक जिलों में शामिल हैं. 2025 में किसानों को प्रति क्विंटल हल्दी के लिए 18,000 से 19,000 रुपये तक कीमत मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अगले तीन वर्षों में किसानों को प्रति क्विंटल 6,000 से 7,000 रुपये अतिरिक्त दिलाने की दिशा में प्रयास करेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago