✕

होम / खास खबर / Capgemini द्वारा WNS का अधिग्रहण, Agentic AI-आधारित Intelligent Operations में बनेगा वैश्विक अग्रणी

Capgemini द्वारा WNS का अधिग्रहण, Agentic AI-आधारित Intelligent Operations में बनेगा वैश्विक अग्रणी

Capgemini WNS के प्रत्येक शेयर के लिए 76.50 अमेरिकी डॉलर नकद भुगतान करेगी, जिससे कुल लेन-देन मूल्य 3.3 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वैश्विक तकनीकी और व्यापार परिवर्तन कंपनी Capgemini ने सोमवार को घोषणा की कि वह डिजिटल बिजनेस प्रोसेस सर्विसेस (BPS) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी WNS का अधिग्रहण करेगी. यह सौदा Capgemini को Agentic AI-संचालित इंटेलिजेंट ऑपरेशंस में वैश्विक नेतृत्व दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Capgemini WNS के प्रत्येक शेयर के लिए 76.50 अमेरिकी डॉलर नकद भुगतान करेगी, जिससे कुल लेन-देन मूल्य 3.3 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा (WNS के शुद्ध वित्तीय ऋण को छोड़कर). यह राशि WNS के पिछले 90 दिनों के औसत शेयर मूल्य पर 28% का प्रीमियम दर्शाती है.

Agentic AI से नई क्रांति की ओर
Capgemini के सीईओ ऐमान एज़्ज़ात ने कहा, “एंटरप्राइजेज तेजी से जेनरेटिव AI और Agentic AI को अपनाकर अपने व्यवसाय संचालन को अंत तक बदल रहे हैं. Business Process Services अब Agentic AI का शोकेस बनेंगे. WNS का अधिग्रहण हमें इस रणनीतिक अवसर को भुनाने के लिए स्केल और डोमेन विशेषज्ञता प्रदान करेगा.”

Capgemini का मानना है कि यह अधिग्रहण 2026 में कंपनी की आय में 4% की वृद्धि करेगा, जबकि 2027 तक यह वृद्धि 7% तक पहुंच सकती है जब अधिग्रहण के लाभ पूरी तरह से साकार होंगे.

WNS की विशेषज्ञता से मिलेगा बढ़त

WNS के सीईओ केशव आर. मुरुगेश ने कहा, “डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अब कंपनियां अपने ऑपरेटिंग मॉडल को फिर से गढ़ना चाहती हैं, जिसमें AI को मूल में शामिल करना प्रमुख है। Capgemini के साथ मिलकर हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना पाएंगे जो व्यवसायों को डेटा-संचालित, इंटेलिजेंट ऑपरेशंस की ओर तेज़ी से ले जाए.”

उन्होंने कहा कि यह विलय दोनों कंपनियों के तकनीकी और डोमेन कौशल को एकीकृत कर देगा, जिससे BFSI, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, रिटेल और ट्रैवल जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी सेवाएं दी जा सकेंगी.

Capgemini और WNS दोनों के निदेशक मंडलों ने इस सौदे को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है और इसके 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.

WNS के चेयरमैन टिमोथी एल. मेन ने कहा, “हम Agentic AI के जरिए इंटेलिजेंट ऑपरेशंस के भविष्य की कल्पना कर रहे हैं. यह अधिग्रहण WNS के लिए एक निर्णायक अध्याय साबित होगा, जिससे हमारे कर्मचारियों, ग्राहकों और निवेशकों के लिए नए अवसर खुलेंगे.” इस अधिग्रहण से Capgemini को अमेरिका जैसे प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी, जबकि दोनों कंपनियों के संयुक्त ग्राहक नेटवर्क और क्षमताएं वैश्विक स्तर पर AI-संचालित बिजनेस सेवाओं की दिशा में तेजी लाएंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

1 hour ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago