होम / खास खबर / मंत्रियों के आदेश पर अधिकारी सिर्फ 'यस सर' कहें, गडकरी ने ब्यूरोक्रेसी पर ऐसा क्यों कहा?

मंत्रियों के आदेश पर अधिकारी सिर्फ 'यस सर' कहें, गडकरी ने ब्यूरोक्रेसी पर ऐसा क्यों कहा?

गडकरी ने कहा कि सरकारों को जनहित में कानून तोड़ने या उन्हें दरकिनार कर देना चाहिए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आपने एक्टर फारुख शेख का एक पुराना सीरियल जी मंत्री जी या फिर 1980 के दशक का इंग्लिश कॉमेडी सीरियल Yes Minister तो देखा होगा. इन सीरियल्स में ब्यूरोक्रेट्स और मंत्रियों के बीच रिश्तों को हंसी और मजाक के लहजे में पेश किया गया है. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ब्यूरोक्रेट्स को लेकर दिया गया हालिया बयान इन सीरियल्स की याद को ताजा करता है. उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेट्स के हिसाब से सरकार काम नहीं करेगी बल्कि उन्हें सरकार के हिसाब से काम करना होगा. इन ब्यूरोक्रेट्स को मंत्री जो भी आदेश दें उन्हें सिर्फ उसको पूरा करना चाहिए.

अधिकारी सिर्फ 'यस सर' कहें
नितिन गडकरी नागपुर में महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, उन्होंने कहा "मैं हमेशा अधिकारियों  से कहता हूं कि सरकार आपके कहने के अनुसार काम नहीं करेगी. आपको केवल "यस सर" कहना है. हम जो कह रहे हैं उसे आपको लागू करना होगा. सरकार हमारे हिसाब से काम करेगी. 

जनहित में कानून तोड़ना जायज
उन्होंने अपनी बात को और पुख्ता करने के लिए महात्मा गांधी का उदाहरण दिया, उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि गरीबों के कल्याण में कोई भी कानून आड़े नहीं आता. अगर ऐसे कानून को 10 बार भी तोड़ना है तो हमें संकोच नहीं करना चाहिए. ऐसा महात्मा गांधी ने कहा था. उन्होंने बताया कि 1995 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली व मेलघाट क्षेत्र में हजारों आदिवासी बच्चे कुपोषण के कारण मर गए थे और गांवों में सड़कें नहीं थीं. वन कानून सड़कें बनाने में आड़े आ रहे थे. उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि सरकारों को जनहित में कानून तोड़ने या उन्हें दरकिनार कर देना चाहिए. 

सड़क सुरक्षा पर फोकस
नितिन गडकरी का सड़क सुरक्षा को लेकर काफी जोर रहता है. इसी कड़ी में उन्होंने लोकसभा में ये बताया है कि एक वाहन की सभी सीटों पर एयरबैग अनिवार्य करने का नियम जल्द ही पेश होगा. वहीं इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि कार निर्माताओं के लिए सरकार मोटर वाहनों में कम से कम छह एयरबैग देना अनिवार्य कर देगी. नितिन गडकरी का कहना है कि सरकार ने देश में सड़क हादसों की वजह से हर साल होने वाली करीब 1.5 लाख मौतों को 2024 तक घटाकर आधी करने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए ब्लैक स्पॉट हटाने का काम जारी है.

VIDEO: अब कंफर्म रेल टिकट कैंसिल करना पड़ेगा बहुत भारी, वजह भी जान लीजिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

43 minutes ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

25 minutes ago

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

2 hours ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

4 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

3 hours ago