होम / खास खबर / कहीं लग गया है Bill Gates का दिल, इस कंपनी के पूर्व CEO की पत्नी को कर रहे डेट!

कहीं लग गया है Bill Gates का दिल, इस कंपनी के पूर्व CEO की पत्नी को कर रहे डेट!

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बिल और पाउला हर्ड को कई जगह एक साथ देखा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज IT कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स का दिल अपनी पत्नी से तलाक के बाद कहीं और लग चुका है. बताया जा रहा है कि बिल गेट्स ओरेकल के पूर्व सीईओ मार्क हर्ड की 60 वर्षीय पत्नी पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं. हर्ड की 2019 में मौत हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है. हालांकि, दोनों ने अभी अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहते हैं न - 'इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते'. दोनों को लेकर वेस्टर्न मीडिया में खूब चर्चा चल रही है.

2021 में हुआ था तलाक
बिल गेट्स का अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स से अगस्त 2021 में तलाक हो गया था. दोनों के तलाक को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं. यह भी कहा गया था कि बिल गेट्स के अफेयर के चलते मेलिंडा ने उनसे अलग होने का फैसला लिया. हालांकि, वक्त के साथ-साथ चर्चाओं का दौर भी थम गया, लेकिन अब फिर से माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक खबरों में हैं. बिल और पाउला हर्ड को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स सिंगल्स फाइनल का मैच एकसाथ देखते हुए पाया गया है. 

सॉफ्टवेयर कंपनी में की नौकरी
ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले भी कई खेल आयोजनों में दोनों को एक साथ देखा गया है. पाउला हर्ड की शादी 30 साल पहले सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के CEO मार्क हर्ड से हुई थी. मार्क हर्ड का 2019 में निधन हो गया, जिसके बाद से पाउला अकेली हैं. पाउला ने टेक्सास यूनिवर्सिटी से 1984 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने वह सॉफ्टवेयर कंपनी के सेल्स एंड अलायंस मैनेजमेंट विभाग से जुड़ गई थीं. 

ऑस्ट्रेलिया से PM से भी मिले
एक रिपोर्ट के अनुसार, 67 साल के बिल गेट्स और पाउला हर्ड ने अभी तक अपने बच्चों को एक-दूसरे से नहीं मिलवाया है. पाउला के दो बच्चे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद बिल गेट्स और पॉल हर्ड दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस से मिलने के लिए मेलबर्न से सिडनी भी गए थे. हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई बयान नहीं दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

10 hours ago

DRDO की परियोजनाओं में देरी पर सरकार से जवाब तलब, 33,000 करोड़ के R&D रोडमैप पर भी नजर

33,000 करोड़ रुपये के डिफेंस R&D रोडमैप की निगरानी बढ़ाने की सिफारिश, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल क्षमता पर भी हो आकलन

8 hours ago

अमेरिकी टैरिफ की धमकी से बढ़ सकता है भारत का क्रूड बिल, चालू खाता घाटा भी होगा दोगुना: CareEdge

रूसी तेल पर 100% टैरिफ लगा तो बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान

8 hours ago

बिहार के मखाना की विदेश में धूम! ऑस्ट्रेलिया पहुंची पहली खेप, किसानों को मिला 18% ज्यादा दाम

18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप ने खोला विदेशी बाजार का रास्ता, जीआई टैग वाले मिथिला मखाना को किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनाने पर जोर

9 hours ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

10 hours ago