होम / खास खबर / BGMI की नई पहल ‘बियॉन्ड बैटलग्राउंड्स’: रेलवे टेक्नीशियन ने स्क्रैप से बनाई असली BGMI बग्गी

BGMI की नई पहल ‘बियॉन्ड बैटलग्राउंड्स’: रेलवे टेक्नीशियन ने स्क्रैप से बनाई असली BGMI बग्गी

राजस्थान के रेलवे टेक्नीशियन ने घर की छत पर असली BGMI बग्गी, बनी पहली कहानी का नायक तैयार किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के करोड़ों गेमर्स की भावनाओं और जुनून को एक नई पहचान देने के लिए, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) ने अपनी नई डिजिटल स्टोरीटेलिंग सीरीज ‘बियॉन्ड बैटलग्राउंड्स’ लॉन्च की है. इस पहल का उद्देश्य उन असली कहानियों को सामने लाना है, जो गेमिंग से आगे बढ़कर जज्बे, मेहनत और क्रिएटिविटी की मिसाल पेश करती हैं.

घर की छत पर कबाड़ से बनाई BGMI बग्गी 
इस सीरीज की पहली कहानी राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के 28 वर्षीय रेलवे टेक्नीशियन करन कर्गवाल की है. करन ने अपने सीमित संसाधनों और जबरदस्त जुनून के दम पर BGMI के मशहूर बग्गी व्हीकल की असली और पूरी तरह से काम करने वाली कॉपी अपने घर की छत पर कबाड़ के पुर्जों से तैयार की है. BGMI द्वारा वीविल कंसल्टिंग के साथ मिलकर बनाए गए एक शॉर्ट फिल्म में करन के सफर को भी दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने रेगिस्तान की गर्मी में देर रात वेल्डिंग की, स्क्रीन पर थ्रीडी मॉडल और कुछ स्क्रीनशॉट्स को देखकर व्हीकल को रिवर्स-इंजीनियर किया, और अपने जुनून को साकार किया. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और भावनात्मक प्रस्तुति वर्चुअल और रियल दुनिया की सीमाएं मिटा देती है.

करन बताते हैं, "ये बग्गी सिर्फ धातु और पहिए नहीं हैं. ये उस जुनून का प्रतीक है जो किसी भी सीमित साधन को पार करके सपना साकार कर सकता है."

KRAFTON इंडिया के हेड ऑफ पीपल ऑपरेशंस सौरभ शाह ने कहा, "करन की कहानी राजस्थान से निकलते टैलेंट और जुनून की शानदार मिसाल है. ये कहानी न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि उन सभी के लिए एक संदेश है जो सीमाओं से आगे सोचने का साहस रखते हैं. ‘बियॉन्ड बैटलग्राउंड्स’ के जरिए हम ऐसे ही भारतीय गेमिंग समुदाय की जमीनी कहानियों को उजागर करना चाहते हैं."

वीविल कंसल्टिंग के क्रिएटिव स्ट्रैटेजिस्ट ध्रुव वोरकडी ने जोड़ा, "इस फिल्म को बनाना हमारे लिए बेहद भावनात्मक अनुभव था. इसकी सच्चाई और गहराई ने इसे बाकी सब से अलग बना दिया. क्राफ्टन के साथ मिलकर भारत के दिल से उभरते क्रिएटर्स की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बात है."

BGMI की इस पहल का उद्देश्य है कि देश के हर कोने से ऐसे लोगों की कहानियों को सामने लाया जाए, जिनके लिए गेमिंग सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि एक पहचान है. जैसे-जैसे करन की बग्गी सड़कों पर दौड़ती है, वह सिर्फ पहियों को नहीं बल्कि एक बड़ा संदेश लेकर चलती है - "गेमिंग का भविष्य उन लोगों का है जो स्क्रीन से परे सपने देखने की हिम्मत रखते हैं."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago