होम / खास खबर / Beyond Success – गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में कॉर्पोरेट नेताओं के लिए अनोखा अनुभव

Beyond Success – गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में कॉर्पोरेट नेताओं के लिए अनोखा अनुभव

Beyond Success - व्यवसायिक नेताओं और निर्णयकर्ताओं के लिए एक विशेष दो दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम का आयोजन 13 और 14 सितंबर, 2025 (सुबह 10 से शाम 5 बजे) ताज मंसिंह होटल में राजधानी में किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की राजधानी दिल्ली में द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से एक दो दिवसीय विशेष कॉर्पोरेट कार्यक्रम, "Beyond Success" का आयोजन होने जा रहा है. यह कार्यक्रम 13-14 सितंबर 2025 को ताज मान सिंह होटल, नई दिल्ली में आयोजित होगा. यह कार्यक्रम खासतौर पर व्यावसायिक नेताओं और निर्णय-निर्माताओं के लिए तैयार किया गया है.

यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम शाश्वत ज्ञान और आधुनिक प्रथाओं को सहजता से एकीकृत करता है, और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की एक शक्तिशाली मास्टरक्लास के साथ इसका समापन होता है. प्रतिभागी कई सकारात्मक गतिविधियों का अनुभव करेंगे, जिससे गहरी नवीनीकरण की अनुभूति होगी. तनाव में कमी, प्रतिरक्षा तंत्र में मजबूती, आत्म-जागरूकता में वृद्धि, और अधिक सहजता और करुणा के साथ नेतृत्व करने की क्षमता का विस्तार होगा.

यह कार्यक्रम अत्यंत विशिष्ट और अनोखा है. इसकी आत्मीय संरचना प्रतिभागियों को मार्गदर्शित संवाद, प्रश्नोत्तर सत्र, और व्यक्तिगत चिंतन के लिए भी स्थान प्रदान करती है.

यह विशेष कार्यक्रम उन चुनिंदा कॉर्पोरेट नेताओं, उद्यमियों और निर्णयकर्ताओं के लिए बनाया गया है जो नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं, स्वयं की भलाई को बेहतर बनाना चाहते हैं, और सहज क्षमता को विकसित कर व्यक्तिगत और संगठनात्मक उत्कृष्टता को प्राप्त करना चाहते हैं.

यह कार्यक्रम केवल आमंत्रण द्वारा ही उपलब्ध है और 150 प्रतिभागियों तक सीमित है. प्रति प्रतिभागी दान राशि ₹41,500 निर्धारित की गई है. व्यवसायिक-कैज़ुअल या पारंपरिक पोशाक पहनने की सलाह दी जाती है. सभी अभ्यास-सामग्री आयोजकों द्वारा प्रदान की जाएगी.

यह रूपांतरणकारी दो-दिवसीय अनुभव हमारे तेजी से बदलते युग के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों को संबोधित करता है, जैसे:

1. दीर्घायु, नेतृत्व और व्यवसाय के बीच क्या संबंध है?
2. आप कैसे अपने आप को फिर से इस प्रकार "रीवायर" कर सकते हैं जिससे संतुलन और असाधारण परिणाम दोनों एक साथ प्राप्त हो सकें?
3. कैसे अपने संगठनात्मक वातावरण में निरंतर आशावाद, ऊर्जा और प्रेरणा को बनाए रखें?

इस कार्यक्रम में श्वास-आधारित परिवर्तनकारी तकनीकों से लेकर ध्यान विधियों तक, सब कुछ शामिल होगा. साथ ही, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की एक विशेष मास्टरक्लास भी आयोजित की जाएगी. दोनों दिन प्रतिभागियों को व्यावसायिक नेटवर्किंग के अवसर, विशेष लंच, और एक संगीतमय सांस्कृतिक संध्या का भी अनुभव मिलेगा.

कुछ प्रमुख गतिविधियाँ जो प्रतिभागियों को करवाई जाएंगी, उनमें शामिल हैं:

1. दीर्घायु के रहस्य खोलने वाले सरल उपाय,
2. सफलता और संतुलन को बढ़ाने वाले उत्पादकता-संवर्धक सूत्र,
3. आत्म-ज्ञान और मन की महारत के लिए सूक्तियाँ और प्राचीन ज्ञान,
4. अपनी सर्वोच्च ऊर्जा क्षमता को सक्रिय करने के रहस्य,
5. और विश्वप्रसिद्ध *सुदर्शन क्रिया* (जिसे विश्वभर में 50 करोड़ से अधिक लोग करते हैं) का प्रशिक्षण.

साथ ही, *सहज समाधि ध्यान* जैसी ध्यान की विधियों द्वारा सहज मानसिक संतुलन प्राप्त करने का अनुभव भी शामिल होगा.

आज के समय में, जब सफलता केवल लक्ष्यों को प्राप्त करने तक सीमित नहीं रह गई है, यह मास्टरक्लास स्थायी प्रदर्शन के मूल पर केंद्रित है. आइए भारत के अग्रणी विचारशील नेताओं के साथ जुड़ें और जानें कि नेतृत्व में दीर्घायु न केवल आपके व्यवसाय को, बल्कि आपके जीवन के दृष्टिकोण को भी कैसे रूपांतरित कर सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago