होम / खास खबर / भारतीय वायुसेना अधिकारी शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार, Axiom-4 मिशन आज होगा लॉन्च

भारतीय वायुसेना अधिकारी शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार, Axiom-4 मिशन आज होगा लॉन्च

ISS की ओर रवाना होने वाले पहले भारतीय बनेंगे ग्रुप कैप्टन

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

SpaceX ने पुष्टि की है कि Axiom Mission 4 के सभी तकनीकी सिस्टम लॉन्च के लिए तैयार हैं. बुधवार सुबह 2:31 बजे EDT (भारत में दोपहर 12:01 बजे IST) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर चौथे निजी अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च की योजना है. यह मिशन NASA, Axiom Space और SpaceX के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है.

SpaceX ने मंगलवार देर रात X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा. “Axiom Space के Ax-4 मिशन के लिए सभी सिस्टम ठीक हैं. मौसम की स्थिति भी 90 प्रतिशत अनुकूल है.”

Axiom-4 मिशन भारत के लिए बेहद अहम है. SpaceX के Falcon 9 रॉकेट पर सवार होकर Dragon अंतरिक्षयान को उड़ाएंगे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला. यह पहली बार है जब कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करेगा.

शुक्ला, जो इस मिशन के पायलट होंगे, अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे. उनसे पहले केवल राकेश शर्मा (1984 में सोवियत मिशन के तहत) अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं. लेकिन ISS की कक्षा में जाने वाले शुभांशु पहले भारतीय होंगे.

Axiom-4 मिशन की बाकी टीम
चार सदस्यीय Ax-4 क्रू का नेतृत्व करेंगी पूर्व NASA अंतरिक्ष यात्री और Axiom Space की मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक, पैगी व्हिटसन. मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में पोलैंड के ESA परियोजना अंतरिक्ष यात्री स्लावोश उजनांस्की-विस्निवेस्की और हंगरी के तिबोर कपू शामिल हैं.

पूरी टीम पिछले सप्ताह से फ्लोरिडा में quarantine में थी और अब लॉन्च के लिए अंतिम चरण में पहुंच गई है. यह मिशन नासा के केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्च किया जाएगा. इसी लॉन्चपैड से पहले अपोलो और स्पेस शटल मिशनों का प्रक्षेपण हुआ था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago