✕

होम / खास खबर / अनील अंबानी ने 41,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों पर Cobrapost और मीडिया ग्रुप्स के खिलाफ किया मानहानि केस

अनील अंबानी ने 41,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों पर Cobrapost और मीडिया ग्रुप्स के खिलाफ किया मानहानि केस

कड़कड़डूमा कोर्ट में एक्स-पार्टी अंतरिम राहत की मांग पर सुनवाई, 17 नवंबर को आएगा आदेश

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनील अंबानी ने Cobrapost, The Economic Times और The Times of India के प्रकाशक Bennett Coleman and Company Limited सहित कई प्रकाशकों और अज्ञात प्रतिवादियों के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में मानहानि का मामला दायर किया है. मामला उन रिपोर्ट्स से जुड़ा है, जिनमें दावा किया गया था कि उनकी कंपनियों ने 41,000 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय धोखाधड़ी किया है.

कड़कड़डूमा कोर्ट के सीनियर सिविल जज विवेक बेनीवाल ने गुरुवार को अंबानी की उस अर्जी पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने मीडिया संस्थानों के खिलाफ एक्स-पार्टी एड-इंटरिम इंजंक्शन की मांग की है. कोर्ट ने अंतरिम राहत पर आदेश 17 नवंबर को जारी करने के लिए मामला सूचीबद्ध किया है.

अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, अंबानी ने Cobrapost.com, Bennett Coleman and Company Limited (The Economic Times और The Times of India के प्रकाशक), Live Media & Publishers Pvt Ltd और जॉन डो को प्रतिवादी बनाया है.

मानहानि याचिका Cobrapost की 30 अक्टूबर की उस रिपोर्ट से जुड़ी है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2006 से रिलायंस ग्रुप की कंपनियों से धन के गलत उपयोग के जरिए 41,921 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता हुई. इस रिपोर्ट को The Economic Times सहित कई अन्य प्रकाशनों ने भी प्रकाशित किया था.

अंबानी का कहना है कि इन रिपोर्टों के कारण उनकी लगातार मानहानि की जा रही है.

अनील अंबानी की ओर से अधिवक्ता विजय अग्रवाल, नमन जोशी, गुनीत सिद्धू, राहुल, वर्दान जैन, मुस्कान अग्रवाल, रजत जैन और यश अग्रवाल पेश हुए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

1 hour ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago