होम / खास खबर / एएआई के हवाईअड्डों को 10 साल में 10,852 करोड़ रुपये का घाटा, 22 हवाईअड्डे बंद

एएआई के हवाईअड्डों को 10 साल में 10,852 करोड़ रुपये का घाटा, 22 हवाईअड्डे बंद

जो हवाईअड्डे अब परिचालन में नहीं हैं, उनमें डोनकोंडा, दापारिजो, जोगबनी, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, दीसा, चकुलिया, धालभूमगढ़, खंडवा, पन्ना, शेला, आइजोल, तंजावुर, वेल्लोर, नादिरगुल, वारंगल, कैलाशहर, कमलपुर, खोवाई, आसनसोल, बालुरघाट और मालदा शामिल हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के तहत संचालित हवाईअड्डों को पिछले 10 वित्तीय वर्षों में कुल 10,852.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. इनमें से 22 हवाईअड्डे अब परिचालन में नहीं हैं. नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री Murlidhar Moholने 4 अगस्त को राज्यसभा में यह जानकारी दी.

कांग्रेस सांसद Jebi Mather Hisam के प्रश्न के जवाब में Murlidhar Mohol ने बताया कि दिल्ली का सफदरजंग हवाईअड्डा सबसे अधिक घाटे में रहा, जहां 673.91 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इसके बाद अगरतला (605.23 करोड़ रुपये), हैदराबाद (564.97 करोड़ रुपये), देहरादून (488.01 करोड़ रुपये) और विजयवाड़ा (483.69 करोड़ रुपये) का स्थान है. अन्य प्रमुख घाटे वाले हवाईअड्डों में भोपाल (480.43 करोड़ रुपये), औरंगाबाद (447.83 करोड़ रुपये), तिरुपति (363.71 करोड़ रुपये), खजुराहो (355.53 करोड़ रुपये) और इम्फाल (355.19 करोड़ रुपये) शामिल हैं.

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सफदरजंग हवाईअड्डा ऐतिहासिक रूप से राजधानी का मुख्य हवाईअड्डा रहा है, लेकिन अब यहां से वाणिज्यिक उड़ानें संचालित नहीं होतीं. यह मुख्य रूप से वीवीआईपी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है.

जो हवाईअड्डे अब परिचालन में नहीं हैं, उनमें डोनकोंडा, दापारिजो, जोगबनी, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, दीसा, चकुलिया, धालभूमगढ़, खंडवा, पन्ना, शेला, आइजोल, तंजावुर, वेल्लोर, नादिरगुल, वारंगल, कैलाशहर, कमलपुर, खोवाई, आसनसोल, बालुरघाट और मालदा शामिल हैं.

मोहोळ ने बताया कि 21 अक्टूबर 2016 को शुरू की गई क्षेत्रीय संपर्क योजना – ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (RCS-UDAN) के तहत एयरलाइंस को वायबिलिटी गैप फंडिंग दी जाती है, ताकि संचालन लागत और संभावित राजस्व के बीच की कमी को पूरा किया जा सके. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. अब तक इस योजना के तहत 92 unserved और underunserved हवाईअड्डे, जिनमें 15 हेलीपोर्ट और दो वाटर एयरोड्रोम शामिल हैं, को परिचालन में लाया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago