होम / खास खबर / पाकिस्तान के 26 ड्रोन हमले नाकाम, भारत की संयमित लेकिन सटीक जवाबी कार्रवाई

पाकिस्तान के 26 ड्रोन हमले नाकाम, भारत की संयमित लेकिन सटीक जवाबी कार्रवाई

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की सैन्य और कूटनीतिक सूझबूझ का परिचायक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

विदेश मंत्रालय (MEA) और रक्षा मंत्रालय (MoD) ने शनिवार सुबह 10:30 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा हाल ही में की गई उकसावे भरी गतिविधियों का भारत ने जिम्मेदारी और संयम के साथ जवाब दिया है. हालांकि, चेतावनी दी गई कि देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा.

सीमा पर बढ़ा तनाव, IMF से कर्ज के बाद पाकिस्तान का आक्रामक रुख

पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज मिलने के बाद उसकी ओर से सीमा पर आक्रामक गतिविधियों में तेजी आई है. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान की हरकतें उकसावे वाली हैं और यह क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा हैं. उन्होंने कहा, “भारत युद्ध नहीं चाहता लेकिन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा.”

26 जगहों पर ड्रोन हमले, वायुसेना ने समय रहते खतरे को टाला

शुक्रवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत के 26 इलाकों में ड्रोन हमले की कोशिश की. भारतीय वायुसेना और वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते इन खतरों को भांप लिया और अधिकतर ड्रोन को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया. targeted क्षेत्रों में जम्मू, सांबा, राजौरी, उधमपुर, नगरोटा, अवंतीपोरा, रियासी, पुंछ, अखनूर, पठानकोट और अमृतसर शामिल थे.

फिरोजपुर में एक घर पर पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा गिरने से तीन नागरिक घायल हो गए, लेकिन बाकी स्थानों पर किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई: आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले

सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. यह जवाबी कार्रवाई हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी.

PM मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, हालात पर करीबी नजर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षा विशेषज्ञों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में सीमा पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago