✕

होम / बातें साहित्य की / IBLF: लाइफ कोच गौर गोपाल दास ने दिया जीवन में खुश रहने का मंत्र

IBLF: लाइफ कोच गौर गोपाल दास ने दिया जीवन में खुश रहने का मंत्र

‘BW Business World’ द्वारा ‘इंडिया बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल’ (IBLF) के दूसरे एडिशन में लाइफ कोच और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने अपने विचार रखे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

#IBLF देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘BW Business World’ द्वारा ‘इंडिया बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल’ (IBLF) के दूसरे एडिशन का आयोजन गुरुग्राम स्थित The Leela होटल में किया गया. इस कार्यक्रम में देश-विदेश के शीर्ष लेखक, शिक्षाविद, विद्वान और प्रकाशकों ने शिरकत की. इस मौके पर लाइफ कोच और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास (GAUR GOPAL DAS) ने भी अपनी किताब Energize Your Mind: A Monk's guide to mindful living के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि लाइफ में खुश कैसे रहा जाए.

खुश रहना विकल्प है
गौर गोपाल दास ने अपने फ्लाइट के खराब अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे साथ बहुत ऐसा हुआ, जो मुझे अशांत करने की क्षमता रहता था, लेकिन इसके बावजूद मैं शांत रहा और शांति के चलते ही आपके सामने बोलने की स्थिति में हूं. क्योंकि डिस्टर्ब माइंडसेट में आप कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते. उन्होंने कहा – किसी भी परिस्थिति में हमें कैसा रियेक्ट करना है, ये पूरी तरह से हम पर निर्भर करता है. खुश रहिये, जीवन है, परेशानियां आएंगी ही. खुश रहना एक विकल्प है, और हमें वही चुनना है.

इनसे लगता है डर
गौर गोपाल दास ने आगे कहा कि लाइफ में अधिकांश लोग 3 चीजों से डरते हैं: पहला, भीड़ के सामने बोलना, दूसरा – मृत्यु और तीसरा हवाई जहाज में सफर करना. लेकिन इस लिस्ट में आजकल 3 और डर जुड़ गए हैं. मोबाइल फोन की बैटरी का जाना, वाई-फाई का सिग्नल का न मिलना और बफरिंग. लाइफ की परेशानियों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग पर हमारा नियंत्रण नहीं होता, उसी तरह परेशानी या समस्या भी हमारे बस में नहीं हैं. हमारे बस में है, तो लेवल इतना ही हम पर कैसे रियेक्ट करते हैं. हम शांत रहने, खुश रहने का विकल्प चुनते हैं या नहीं. 

पीस ऑफ माइंड नहीं
लाइफ कोच ने कहा - हर लाइफ का अंत होता है, सबकी लाइफ में समस्याएं आती हैं. मौत को लोग यूं ही बदनाम करते हैं, वरना तकलीफ जिन्दगी से है. आज सबकी जिंदगी परेशानियों से भरी हुई है. ऑफिस पॉलिटिक्स, आसपास मौजूद टॉक्सिक लोग. वो पैसा कमा रहे हैं, लेकिन पीस ऑफ माइंड नहीं है, उन्हें चैन की नींद नहीं आती. हम इंसान हैं तो हमें दुख भी होगा और खुशी भी, लेकिन हम हर परिस्थिति में कैसे रियेक्ट करते हैं, ये पूरी तरह हम पर होता है. खुश रहने का सोचिये, खुश रहने की कोशिश कीजिये.

किताब में साझा किए अनुभव
गौर गोपाल दास ने कहा कि Energize Your Mind: A Monk's guide to mindful living में उन्होंने अपने अनुभवों को शामिल किया है. वह मानते हैं कि लाइफ एक जर्नी है, और हमें चलते रहना है. कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो, हमें बस चलते रहना है. उन्होंने कहा कि संयास महज संतों जैसे कपड़े धारण करना नहीं, बल्कि माइंडसेट है. जिस दिन आप इस माइंडसेट को क्रैक कर लेंगे, आप भी Monk बन जाएंगे. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हमारा दिमाग सबसे शक्तिशाली है, यही स्वर्ग को स्वर्ग और नर्क को नर्क बनाता है. आप जो सोचते हैं, वैसा ही महसूस करते हैं. इसलिए पॉजिटिव अप्रोच रखें, खुश रहना, शांत रहना चुनें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago