✕

होम / बातें साहित्य की / IBLF: क्या भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है?

IBLF: क्या भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है?

‘इंडिया बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल’ (IBLF) के दूसरे एडिशन का आयोजन गुरुग्राम में किया जा रहा है. इस दौरान $10 Trillion Dream किताब के लेखक ने भी अपने विचार रखे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

#IBLF: क्या भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है? इस सवाल का जवाब ‘BW Business World’ द्वारा आयोजित ‘इंडिया बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल’ (IBLF) के दूसरे एडिशन में मिला. $10 Trillion Dream के लेखक सुभाष चंद्र गर्ग ने बताया कि इस लक्ष्य तक कैसे पहुंचा जा सकता है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय पर किताब लिखने का ख्याल उन्हें कैसे आया.

अर्थव्यवस्था पर है केंद्रित
Adult Publishing Group की पब्लिशर Milee Ashwarya के सवालों का जवाब देने से पहले लेखक, Subhanjali के इकॉनोमिक, फाइनेंस एंड फिस्कल पॉलिसी एडवाइजर और पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने पिछले साल प्रकाशित अपनी किताब $10 Trillion Dream के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यह किताब भारतीय अर्थव्यवस्था पर केंद्रित है. साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि अर्थव्यवस्था को तेजी से ऊपर की तरफ ले जाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.

ऐसे आया आईडिया 
सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि अर्थव्यवथा जैसे मुद्दे पर बात करना आसान है, लेकिन सही रास्ता चुनकर आगे बढ़ना मुश्किल. उन्होंने बताया कि यह किताब लिखने का आईडिया उन्हें सरकार द्वारा बजट में 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के बयान से आया था. हालांकि, बाद में सरकार ने इस लक्ष्य को घटाकर 5 ट्रिलियन कर लिया. अगर हम अपनी अर्थव्यवस्था की बात करें, तो पिछले 4 सालों में इसका प्रदर्शन खास अच्छा नहीं रहा है. जो लक्ष्य हमने निर्धारित किया है, उसके लिहाज से गति बहुत धीमी है. 

डिजिटल इकॉनमी भविष्य
गर्ग का कहना है कि अर्थव्यवस्था के मामले में हमें डायग्नोस्टिक करना जरूरी है कि हम कहां हैं, क्या करना चाहिए आदि. डिजिटल इकॉनमी भविष्य हैं और हमारे सामने 3 बड़ी चुनौतियां हैं - आप डिजिटल इकॉनमी कैसे तैयार करते हैं?, आप एनवायरनमेंट और उससे मिलने वाले अवसरों को कैसे संभालते हैं?, आप रिलेटिव इन्फ्रास्ट्रक्चर का कैसे ध्यान रखते हैं, जो जरूरी है? यदि हम इन्हें ध्यान में रखते ही सही नीति बनाते हैं तो अर्थव्यवस्था बेहतर रहेगी. अन्यथा गलत या कमजोर नीतियों के साथ अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं किया जा सकता.

लाभ बताना जरूरी 
Milee Ashwarya के इस सवाल पर कि अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति के बारे में आप क्या सोचते हैं? ये कैसी चल रही है? क्या सरकार ने सबकुछ सही किया है? सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा - पिछले 4 सालों में अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, महज 13% की ग्रोथ हासिल हुई है. सरकार ने कुछ अच्छी नीतियां बनाई हैं, लेकिन हार्ड रिफार्म अभी देखना को नहीं मिला. विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोगों को किसी नीति या कानून का लाभ बताने में असफल रहती है, तो बात आगे नहीं बढ़ सकती.

चीन से की तुलना  
उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास कई लोकप्रिय नेता रहे हैं. पूर्व में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी और अब नरेंद्र मोदी, लेकिन उनके इकॉनमी रिकॉर्ड उतने अच्छे नहीं रहे हैं. बजट से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि चूंकि यह वर्तमान सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है, इसलिए इसमें हार्ड रिफार्म की उम्मीद नहीं है. क्या हम 10 ट्रिलियन के सपने को पूरा कर सकते हैं? इस पर सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा - कुछ दशक पहले भारत और चीन बराबर थे. दोनों की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं थीं, लेकिन आज चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इसे देखकर कहा जा सकता है कि 10 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. बस नीतियां सही होनी चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago