होम / BW HealthCare / दिल के इलाज में स्टेंट‌ सुने हैं, अब फ्रैक्चर के इलाज में लगाया गया स्टेंट

दिल के इलाज में स्टेंट‌ सुने हैं, अब फ्रैक्चर के इलाज में लगाया गया स्टेंट

ऐसा पहली बार हो रहा है जब मेडिकल साइंस में स्‍टेंट का इस्‍तेमाल फ्रैक्‍चर में भी किया गया हो, अब तक तो स्‍टेंट का इस्‍तेमाल दिल के इलाज में ही होता था. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

सोचिए अब तक अगर आपके किसी हड्डी वाले हिस्‍से में फ्रैक्‍चर हो जाता था तो वहां पर रॉड डालकर या प्‍लॉस्‍टर लगाकर उसका उपचार किया जाता था. लेकिन अब मेडिकल साइंस में पहली बार ऐसा हुआ है जब हड्डी के फ्रैक्‍चर में दिल में लगाए जाने वाले स्‍टेंट का इस्‍तेमाल किया गया है. इस नई तकनीक का इस्‍तेमाल हुआ है फोर्टिस एक्‍कॉर्टस अस्‍पताल में. इस तकनीक का इस्‍तेमाल करने वाले डॉ. कौशल कांत मिश्रा ने इस ऑपरेशन को मात्र 25 मिनट में पूरा कर दिया.

क्‍या है इसकी केस हिस्‍ट्री 
दरअसल मरीज़ सुधा देवी बिहार में अपने घर में गिर गईं और उन्हें उनके गृह नगर बेगूसराय के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के बाद पता चला कि उनके एल1 वर्टेब्रा (लोअर बैक का सबसे ऊपरी हिस्सा) में कंप्रेशन फ्रैक्चर हो गया है जिसकी वजह से बहुत ज़्यादा दर्द हो रहा था और एल 1 वर्टेब्रा हाइट को नुकसान पहुंचने की वजह से न तो वह चल पा रही थीं और न ही खड़ी हो पा रही थीं. उन्हें आराम करने और दवाएं लेने की सलाह दी गई, हालांकि एक महीने बाद भी मरीज़ की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ. उसके बाद उनका केस डॉ. कौशल कांत मिश्रा के पास आ गया. 

क्‍यों कठिन था ये ऑपरेशन 
इस ऑपरेशन के बारे में बताते हुए डॉ. कौशल कांत मिश्रा बताते हैं कि मरीज को पहले से ही ऑस्टियोपोरोसिस, हाई बीपी, डायबिटीज़, और ऑस्टियोऑर्थराइटिस जैसी बीमारियां थीं जो सर्जरी करने के लिहाज़ से खतरे की वजह बन सकती थीं. इन सभी जोखिमों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने सर्जरी के पारंपरिक तरीके को अपनाने के बजाय स्टेंटोप्लास्टी प्रक्रिया करने का निर्णय किया क्योंकि मरीज़ को बहुत ज़्यादा दर्द था और एक महीने पहले उन्हें फ्रैक्चर हुआ था.

कैसे होता है इस प्रक्रिया में इलाज 
डॉ. कौशल कांत मिश्रा ने बताया कि इस तकनीक में पहले उस जगह पर एक बैलून डाला जाता है और उसके बाद वहां जगह बनाई जाती है. उसके बाद वहां टाइटेनियम स्‍टेंट लगाकर वहां सीमेंट भर दिया जाता है. इलाज का ये नया तरीका फ्रैक्‍चर केस के पारंपरिक तरीके को बदल सकता है. तकनीक का खर्च 4-5 लाख रुपये तक आता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago