होम / हेल्थ / इन फूड आइटम्स को फ्रिज में रखने की न करें भूल, वरना होगा ये नुकसान 

इन फूड आइटम्स को फ्रिज में रखने की न करें भूल, वरना होगा ये नुकसान 

कई फूड आइटम्स ऐसे हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो उसके कई नुकसान हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आमतौर पर माना जाता है कि खाने-पीने की चीजों को फ्रिज में रखने से खराब नहीं होतीं. लेकिन हर फूड आइटम को फ्रिज में नहीं रखा जाता. लिहाजा, आपको पता होना चाहिए कि किसे फ्रिज में रख सकते हैं और किसे नहीं. चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए.

ब्रेड
ब्रेड को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे यह बहुत जल्दी सूखी हो जाती है. इसकी नमी खत्म हो जाती है और ऐसा होने पर आपको इसका पहले वाला स्वाद नहीं मिलेगा.  इसलिए ब्रेड को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका उसे ब्रेड बॉक्स में रखकर किचन में रखें.

आलू
आलू को यदि आप उसके सही टेक्सचर या बनावट में रखना चाहते हैं, तो फ्रिज में स्टोर करने की गलती न करें. फ्रिज में रखे जाने पर आलू गैस रिलीज़ करता है और ढीला पड़ जाता है. इसलिए उसे रूम टेम्परेचर पर ही स्टोर करना चाहिए. 

केला 
इस फल को भी फ्रिज से दूर रखना चाहिए. यदि केले को फ्रिज में रखा जाता है, तो वो जल्द खराब हो जाते हैं. इसके अलावा, केले की डंडी से इथाईलीन गैस भी निकलती है, जो आसपास के फलों को जल्द पका देती है. इसलिए इसे फ्रिज में रखने की भूल न करें.

शहद 
शहद फ्रिज में रखने से टाइट हो जाता है और इसका स्वाद भी पहले जैसा नहीं रहता. वैसे भी, शहद के बारे में कहा जाता है कि इसे सालों तक रखा जा सकता है और इसके लिए फ्रिज की भी जरूरत नहीं है. आप इसे इसके ऑरिजनल कंटेनर में कूल एवं डार्क प्लेस पर रखें. 

इन्हें भी न रखें
तरबूज और खरबूज जैसे फल ज्यादा देर तक फ्रिज में रखने से अपने पोषक तत्व खो देते हैं. इसके अलावा, यदि आप इन्हें कटा हुआ फ्रिज में रखते हैं, तो इनकी महक पूरे फ्रिज में भर जाती है. खासकर खरबूज के मामले में ऐसा होता है. इसके अलावा, हरे धनिया आदि को भी फ्रिज में रखने से बचें. क्योंकि इससे यह सूख जाता है. बेहतर है कि इसे किसी ग्लास में पानी भरकर उसमें रख दें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

4 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

13 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago