होम / एक्सप्लेनर / इन टिप्स का करेंगे इस्तेमाल, तो नहीं होगा लंबी फ्लाइट के बाद Jet Lag

इन टिप्स का करेंगे इस्तेमाल, तो नहीं होगा लंबी फ्लाइट के बाद Jet Lag

जेट लैग की समस्या 2 से पांच दिन में खत्म हो जाती है. खासतौर पर पर्यटक, पॉयलेट्स, बिजनेसमैन, क्रू मेंबर्स सबसे ज्यादा इससे ग्रसित होते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः Jet Lag एक ऐसी समस्या है जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है जो लंबी उड़ान पर जाता है या फिर यात्रा के दौरान 3 या फिर उससे अधिक टाइम जोन से गुजरता है. जेट लैग की समस्या उन लोगों को सबसे ज्यादा आती है जो पूर्व दिशा की ओर यात्रा करते हैं. जेट लैग की समस्या 2 से पांच दिन में खत्म हो जाती है. खासतौर पर पर्यटक, पॉयलेट्स, बिजनेसमैन, क्रू मेंबर्स सबसे ज्यादा इससे ग्रसित होते हैं.

ये होते हैं जेट लैग के लक्षण

अमूमन अनिद्रा, अत्यधिक नींद, दिन में थकान, चक्कर आना, चक्कर, सिरदर्द, भूख न लगना, दस्त की कब्ज, मूड में बदलाव और बहुत अच्छा मन न होना जेट लैग के प्रमुख लक्षण हैं. जो जितना दूर जाता है, लक्षण उतने ही गंभीर होते जाते हैं. एक आम धारणा यह है कि आप हर एक टाइम जोन को समायोजित करने के लिए 1 दिन का समय ले सकते हैं, इसलिए यदि किसी ने 5 टाइम जोन की यात्रा की है, तो जेट लैग से उबरने में 5 दिन तक का समय लग सकता है.

इसलिए होता है जेट लैग

बासी हवा में सांस लेना, एक बहुत कम जगह वाले स्थान तक सीमित रहना और एक अलग टाइम जोन में उतरने से शरीर और दिमाग पर में थकावट हो जाती है, जिससे जेट लैग होता है. वृद्ध लोगों को जेट लैग की समस्या ज्यादा हो सकती है. ऐसे में यात्रा के दौरान कई बातों का ध्यान रखने से जेट लैग की परेशानी को कम किया जा सकता है.

जेट लैग से बचने के लिए इन टिप्स का करें इस्तेमाल

1. अगर आंतों में किसी तरह की समस्या उत्पन्न होती है तो प्रोबॉयोटिक का इस्तेमाल किया जा सकता है.

2. खाने के समय को अपने टेक ऑफ वाले टाइम जोन के अनुसार रखें.

3. अगर हो सके तो फ्लाइट में भी पर्याप्त सूर्य की रोशनी जरूर लें. आर्टिफिशियल लाइट्स से बचने के लिए धूप के चश्मे का इस्तेमाल फ्लाइट के अंदर करें.

4. विटामिन B12 और विटामिन D को भरपूर लें. अगर जरूरत पड़े तो फिर B12 सप्लीमेंट्स को वहां पर अपने पहले खाने के साथ लें जहां पर आप लैंड करेंगे.

5. विटामिन D के सप्लीमेंट को यात्रा के 24 घंटे पहले लें और फिर अपने पहले खाने के साथ लें जहां पर आप लैंड करेंगे.

6. यात्रा के दौरान अखरोट, टमाटर, ऑलिव, चावल, गाय का दूध और चेरी का सेवन करें. अगर फ्लाइट के मेन्यू में यह हों तो फिर सोने पर सुहागा अन्यथा इनको पैक करके अपने साथ ले जाएं.

7. टेक ऑफ के दौरान फ्लाइट में शराब या कॉफी का सेवन करने से बचे क्योंकि इनसे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. यात्रा के दौरान प्रत्येक घंटे में 100-150 मिलीलीटर पानी का सेवन करते रहें ताकि किसी तरह से शरीर में पानी की कमी न हो.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago