होम / एक्सप्लेनर / Apple के स्टोर खुलने से क्यों खौफ में हैं रिटेलर्स? जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

Apple के स्टोर खुलने से क्यों खौफ में हैं रिटेलर्स? जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

Apple भारत में अपना पहला स्टोर मुंबई में खोलने जा रही है. इसके बाद कंपनी का दूसरा स्टोर राजधानी दिल्ली में खुलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एपल (Apple) ने जब से मुंबई और दिल्ली में अपने ऑफिशियल स्टोर्स खोलने की घोषणा की है, तब से रिटेलर्स की नींद उड़ी हुई है. Apple का भारत में पहला स्टोर मुंबई में 18 अप्रैल से खुल जाएगा. इसके बाद कंपनी दूसरा स्टोर दिल्ली में खोलेगी. दिल्ली वाले स्टोर के भी इसी महीने शुरू होने की संभावना है. इन स्टोरों की शुरुआत कंपनी के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) कर सकते हैं. 

नुकसान की आशंका
Apple के आधिकारिक स्टोर खुलने की घोषणा से जहां, iPhone यूजर्स में खुशी का माहौल है. वहीं, अब तक Apple के उत्पाद बेचते आ रहे रिटेलर्स आशंकित हैं. वैसे, एपल के स्टोर्स केवल दिल्ली और मुंबई में ही खुल रहे हैं, लेकिन रिटेलर्स को इससे काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्हें आशंका है कि मुंबई और दिल्ली में Apple Store खुलने से उनके ग्राहकों की संख्या में 50 से 60% तक गिरावट आ सकती है. बता दें कि आईफोन की कुल सालाना बिक्री में इन दो शहरों की हिस्सेदारी 20 फीसदी के आसपास है.

स्टोर्स को तवज्जो देंगे ग्राहक
अब तक कंपनी एक्सक्लूसिव एपल प्रीमियम पार्टनर स्टोर्स, बड़े रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने उत्पाद बेचती आ रही है. जाहिर है जब Apple का ऑफिशियल स्टोर खुल जाएगा, तो ग्राहक सबसे पहले वहीं जाना पसंद करेंगे, क्योंकि वहां उन्हें कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जो रिटेलर्स के लिए मुमकिन नहीं है. यह भी माना जा रहा है कि रिटेल स्टोर्स में सभी नए प्रोडक्ट्स एक्सपीरिएंस के लिए शोकेस नहीं किए जाते हैं. लिहाजा, नए लॉन्च के दौरान इन स्टोर्स में कस्टमर्स की संख्या घटेगी और ग्राहक ऑफिशियल स्टोर का रुख करेंगे.

क्या पर्याप्त स्टॉक मिलेगा?
रिटेलर्स द्वारा एक सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि क्या दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर्स खोलने के बाद कंपनी रिटेलर्स को पर्याप्त स्टॉक देगी? हालांकि, Apple की तरफ से अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. बता दें कि Apple दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है और फिलहाल भारत पर फोकस किए हुए है. अमेरिका और चीन में बढ़ते तनाव के बीच कंपनी ने भारत में iPhone के प्रोडक्शन को बढ़ाया है. इस अमेरिकी कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में भारत से पांच अरब डॉलर यानी लगभग 40,000 करोड़ रुपए के आईफोन (iPhone) एक्सपोर्ट किए हैं. यह आंकड़ा वर्ष 2022 की तुलना में चार गुना अधिक है.   

इतनी देर से क्यों खुल रहे स्टोर्स?
Apple के उत्पाद लंबे समय से भारत में बिक रहे हैं, इसके बावजूद कंपनी अब जाकर भारत में अपना पहला स्टोर खोलने जा रही है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि एपल ने अब तक भारत में अपने स्टोर क्यों नहीं खोले? दरअसल, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि विदेशी कंपनियों को लेकर भारत के सख्त प्रावधान हैं. भारतीय नियमों के मुताबिक, Apple को यहां स्टोर खोलने के लिए भारत में अपने प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग जरूरी थी. अब एपल अपने आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत में कर रही है. इसलिए कंपनी को यहां स्टोर खोलने की अनुमति मिल गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

कल की तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty कमजोर; इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 373.76 अंक (0.48%) चढ़कर 78,954.76 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 11.35 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ.

1 hour ago

गांवों से निकलेगी ग्रीन एनर्जी! कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को दी मंजूरी

इसका लक्ष्य कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर, नगर निकायों के जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद में बदलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) को भारत के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख हिस्सा बनाना है.

1 hour ago

लंबी पारी: श्रीपद शेंदे और तीन दशकों का वह सफर, जिसमें भारत ने भरोसेमंद ब्रांड बनते देखे

अगस्त में श्रीपद शेंदे अपने नेतृत्व के एक और वर्ष का जश्न मना रहे हैं. बैंकिंग, ब्रांडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिजनेस एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी तक फैला उनका तीन दशकों का सफर भारत के वित्तीय सेवा उद्योग के उल्लेखनीय विकास को दर्शाता है.

1 hour ago

वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने SCBA अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, के.के. वेणुगोपाल समेत दिग्गजों का मिला समर्थन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

1 hour ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

17 hours ago