होम / एक्सप्लेनर / पराग से टशन तो जगजाहिर है, लेकिन विजया गाड्डे कैसे बन गईं एलन मस्क की आंखों की किरकिरी?

पराग से टशन तो जगजाहिर है, लेकिन विजया गाड्डे कैसे बन गईं एलन मस्क की आंखों की किरकिरी?

एलन मस्क ने पराग अग्रवाल के साथ ही ट्विटर की पॉलिसी हेड व चीफ लीगल ऑफिसर विजया गाड्डे को भी निकाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क अब तक कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सहित कुछ बड़े अधिकारियों को बाहर कर चुके हैं. इसमें पॉलिसी हेड व चीफ लीगल ऑफिसर विजया गाड्डे (Vijaya Gadde) भी शामिल हैं. पराग से मस्क का टशन तो जगजाहिर है, लेकिन विजया गाड्डे को उन्होंने नौकरी से क्यों निकाला, ये बड़ा सवाल है. सवाल यह भी है कि आखिर भारतीय मूल का होने के बावजूद विजया की रवानगी पर खुशी क्यों व्यक्त की जा रही है? सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री सहित कुछ यूजर्स ने विजया गाड्डे के ट्विटर से आउट होने पर खुशी जताई है. 

ब्राह्मणवादी पितृसत्ता का विवाद
पहले विजया की विदाई पर कुछ भारतीयों की खुशी पर बात कर लेते हैं. दरअसल, विजया गाड्डे का नाता एक पुराने विवाद से है, जिसमें ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी भी शामिल थे. बात कुछ साल पहले की है, जब डोर्सी भारत की यात्रा पर आए थे. इस दौरान एक कार्यक्रम में वह एक प्लेकार्ड के साथ नजर आए, जिस पर लिखा था, 'ब्राह्मणवादी पितृसत्ता को समाप्त करो (Smash Brahmanical Patriarchy)'। जैक डोर्सी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हुई और इसने विवाद का रूप ले लिया. इस पूरे विवाद के लिए विजया गाड्डे को जिम्मेदार माना गया.

विजया को मांगनी पड़ी थी माफी 
हालांकि, विवाद बढ़ने पर विजया गाड्डे ने माफी भी मांगी. एक ट्वीट के जवाब में उन्होंने लिखा, 'मुझे इसके लिए खेद है. हमारे विचार इस तरह के नहीं हैं. हमें गिफ्ट के साथ एक प्राइवेट फोटो दी गई थी, जिसे हम केवल पकड़े हुए थे. हमें और अधिक विचारशील होना चाहिए था. ट्विटर सभी के लिए एक निष्पक्ष मंच बनने की कोशिश करता है. हम यहां ऐसा करने में विफल रहे और हमें भारत में अपने ग्राहकों की सेवा करने के लिए और बेहतर करना चाहिए'. लेकिन इस माफी के बावजूद उन्हें लेकर कुछ लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. यही वजह है कि ट्विटर से उनकी विदाई पर खुशी जताई जा रही है.

विवेक अग्निहोत्री ने ऐसे जताई खुशी
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी की वही तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह विवादित पोस्टर के साथ दिखाई दे रहे हैं. अग्निहोत्री ने लिखा, 'वे ब्राह्मणवादी पितृसत्ता को तोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने खुद को तोड़ लिया. ब्राह्मणवादी न्याय का एक उदाहरण. धन्यवाद एलन मस्क'. विजया गाड्डे का जन्म 1974 में भारत में हुआ था. जब वह महज तीन साल की थीं, तब उनका परिवार उन्हें अमेरिका ले गया. ट्विटर से जुड़ने से पहले उन्होंने सिलिकॉन वैली की लॉ फर्म Wilson Sonsini Goodrich & Rosati के साथ काफी समय तक काम किया था.

ये है नाराजगी की वजह 
अब समझते हैं कि आखिर विजया गाड्डे ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क की आंखों की किरकिरी कैसे बनीं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान कैपिटल हिल में हुई हिंसा के बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया था. मस्क ने खुलकर इस पर नाराज़गी जताई थी. जब यह बात सामने आई कि इस पूरे मामले में विजया गाड्डे ने अहम भूमिका निभाई, तो वह मस्क की आंखों की किरकिरी बन गईं. इसके अलावा, विजया ने यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन पर की गई एक स्टोरी की वजह से न्यूयॉर्क पोस्ट के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था. इसकी आलोचना एलन मस्क ने भी की थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago