होम / एक्सप्लेनर / क्या कर रहे हैं ‘चिड़िया’ को आसमान में उड़ाने वाले जैक डोर्सी, क्या है फ्यूचर प्लान? 

क्या कर रहे हैं ‘चिड़िया’ को आसमान में उड़ाने वाले जैक डोर्सी, क्या है फ्यूचर प्लान? 

जैक डोर्सी ने 2006 में ईवान विलियम्स के साथ मिलकर ट्विटर को बनाया था. अब ट्विटर की कमान ईलॉन मस्क के हाथों में आ चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया की 'चिड़िया' यानी ट्विटर अब ईलॉन मस्क के हाथों में है. मस्क तेजी से ट्विटर में बदलाव कर रहे हैं. जब से टेस्ला के सीईओ मस्क ने ट्विटर खरीदा है, तब से केवल उन्हीं की चर्चा है. ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि ट्विटर को सोशल मीडिया का दिग्गज प्लेटफ़ॉर्म बनाने वाले जैक डोर्सी आखिरकार क्या कर रहे हैं? बता दें कि डोर्सी ने 2021 में ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह जिम्मेदारी भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को सौंपी गई थी. अब पराग भी कंपनी से आउट हो चुके हैं.       

ट्विटर में कितनी है हिस्सेदारी?
पहले बात करते हैं ट्विटर में जैक डोर्सी की हिस्सेदारी की. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जैक के पास ट्विटर की 2.4 फीसदी हिस्सेदारी है, जो लगभग 1.8 करोड़ शेयर के बराबर होती है. ईलॉन मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव से ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है. यदि डोर्सी के शेयर्स को कैश में कन्वर्ट किया जाता है तो उन्हें उनकी हिस्सेदारी के बराबर पैसे मिलेंगे. हालांकि, खबर ये भी है कि डोर्सी अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे. उन्होंने ट्विटर के लिए मस्क की नई होल्डिंग कंपनी, X Holdings I Inc को अपनी शेष 2.4% हिस्सेदारी रोलओवर करने पर सहमति व्यक्त की है.

2006 में लॉन्च किया था Twitter
अमेरिकन इंटरप्रेन्योर जैक डोर्सी ने नवंबर 2006 में ईवान विलियम्स के साथ मिलकर ट्विटर को बनाया था. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया की इस चिड़िया को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचाया. ट्विटर को दुनियाभर में खूब पहचान मिली और यह सूचना तंत्र का एक बड़ा अंग बन गया. जैक डोर्सी ने नवंबर 2021 में ट्विटर के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था. उस वक्त यह कहा गया था कि जैक डोर्सी को ट्विटर के सीईओ पद से इसलिए इस्तीफा देना पड़ा, क्योंकि वह एक वित्तीय भुगतान कंपनी 'स्क्वायर' के भी सीईओ हैं. कुछ बड़े निवेशकों ने जैक डोर्सी के एक साथ दो कंपनी के सीईओ होने पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि क्या वह प्रभावी रूप से दोनों कंपनियों का नेतृत्व कर सकते हैं?  

कंपनी में जारी हैं बदलाव
जैक डोर्सी के जाने के बाद ट्विटर की पॉलिसी में कई बदलाव देखने को मिले. इसके बाद ट्विटर के बिकने की खबरें सामने आने लगी थीं. जनवरी 2022 में टेस्ला कंपनी के सीईओ मस्क ने ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव दिया, लेकिन बाद में वह डील से पीछे हट गए. इसके बाद हुए बवाल के बीच उन्होंने अचानक फिर से ट्विटर को अपना बनाने का फैसला लिया और 27 अक्टूबर 2022 को इसके बॉस बन गए. मस्क ने आते ही कई टॉप अधिकारियों को बाहर कर दिया. इसके अलावा वह कंपनियों की नीतियों में भी बदलाव कर रहे हैं.

ये है डोर्सी का फ्यूचर प्लान
अब समझते हैं कि जैक डोर्सी आगे क्या करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह ट्विटर की तरह एक नए प्लेटफॉर्म को विकसित कर रहे हैं. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सह-संस्थापक रहे डोर्सी अब उसी के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं और इसके के लिए एक अन्य सोशल नेटवर्क ऐप की टेस्टिंग कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि जैक डोर्सी के नए ऐप का नाम 'ब्लू स्काई' हो सकता है. हालांकि, डोर्सी ने खुद इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा है. यदि ऐसा होता है, तो देखने वाली बात होगी कि क्या 'ब्लू स्काई' ट्विटर को चुनौती दे पाएगा?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago