होम / एक्सप्लेनर / ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं या पाकिस्तानी? ट्विटर पर छिड़ी बहस, समझिये माजरा

ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं या पाकिस्तानी? ट्विटर पर छिड़ी बहस, समझिये माजरा

उनके दादा-दादी ब्रिटिश शासन के दौरान गुजरांवाला में पैदा हुए थे, अब ये जगह आधुनिक पाकिस्तान में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे, इसे लेकर ब्रिटेन में के लोगों के बीच चर्चा हो तो समझ आता है, लेकिन ऋषि सुनक को लेकर भारत और पाकिस्तान के लोगों को बीच भी रस्साकशी शुरू हो गई है. भारत के लोग उन्हें भारतवंशी बता रहे हैं, जबकि पाकिस्तानियों का दावा है कि उनके वंशज पाकिस्तान के हैं. ट्विटर पर इसे लेकर कई तरह के तर्क चल रहे हैं. 

गीता पर अटूट आस्था रखने वाले ऋषि सुनक जब यॉर्कशायर के सांसद बने थे तो उन्होंने गीता पर हाथ रखकर ब्रिटेन की संसद में शपथ ली थी, वो ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति थे. अपना चमक दमक वाली लाइफास्टाइल के मशूहर ऋषि सुनक के वंशजों के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं या भारत से इसे लेकर कुछ ठोस प्रमाण नहीं है. 

दादा-दादी का पाकिस्तानी कनेक्शन

लेकिन उनके दादा-दादी ब्रिटिश शासन के दौरान गुजरांवाला में पैदा हुए थे, अब ये जगह आधुनिक पाकिस्तान में है. एक ट्विटर यूजर Queen Lioness 86 ने लिखा है कि सुनक गुजरांवाला से पंजाबी खत्री परिवार से हैं, जो कि पाकिस्तान में है. रामदास सुनक ऋषि सुनक के दादा हैं, जिन्होंने गुजरांवाला 1935 में छोड़ दिया था और क्लर्क की नौकरी करने के लिए नैरोबी चले गये. 

दादा-दादी केन्या चले गए

हालांकि कई जगह ये भी मिला है कि ऋषि सुनक की दादी का नाम सुहाग रानी सुनक था, वो अपने पति रामदास सुनक से साथ 1935 में केन्या नहीं गईं,  Queen Lioness 86 के मुताबिक रामदास की पत्नी सुहाग रानी सुनक अपनी सास के साथ गुजरांवाला से दिल्ली आ गईं, इसके बाद वो 1937 में दिल्ली से केन्या चली गईं. 

केन्या में इन दोनों के 6 बच्चे हुए, उनके तीन बेटे और तीन बेटियां थीं, इन्हीं में से एक थे यशवीर सुनक, जो ऋषि सुनक के पिता हैं. यशवीर सुनक का जन्म 1949 में नैरोबी में हुआ था. कुछ साल बाद राम दास, सुहाग रानी के साथ पूरा परिवार ब्रिटेन में बस गया. ऋषि सुनक की मां ऊषा सुनक और यशवीर सुनक ने 1977 में इंग्लैंड के लेस्टर शहर में शादी की, ऊषा सुनक के पिता यानी ऋषि सुनक के नाना भी भारत के पंजाब प्रांत से हैं. 

ट्विटर पर बहस

ऐसे देखा जाए तो ऋषि सुनक के वंशज भारतीय और पाकिस्तानी दोनों ही थे. हालांकि ये लड़ाई सिर्फ ट्विटर पर ही चल रही है, कोई ऋषि सुनक को भारतीय वंशज बता रहा है तो कोई पाकिस्तानी वंशज बताकर गर्व से फूल रहा है, लेकिन दोनों सरकारों में से किसी ने ऐसा कोई दावा नहीं किया है. शफत शाह नाम का एक ट्विटर यूजर लिखता है ''पाकिस्तान को ऋषि सुनक पर दावा करना चाहिये क्योंकि उसके दादा-दादी गुजरांवाला से थे और यहीं से वो केन्या चले गये और फिर ब्रिटेन''. Grand Finale नाम का एक ट्विटर यूजर लिखता है ''वाह क्या शानदार है! क्या जबरदस्त उपलब्धि है. एक पाकिस्तानी अब इंग्लैंड में सर्वोच्च पद पर आसीन हो गया है. विश्वास हो तो कुछ भी संभव है.'' 

अब ट्विटर पर चल रही इस दावेदारी को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन एक बात तो सच है कि ब्रिटेन की गद्दी पर पहली बार कोई अश्वेत प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठेगा, अब चाहे वो भारतीय मूल से हो या पाकिस्तान से, फर्क नहीं पड़ता, फर्क सिर्फ इससे पड़ता है कि उनकी नीतियां भारत और पाकिस्तान को लेकर क्या रहती हैं. क्योंकि इन्हीं नीतियों से तय होगा कि ब्रिटेन का रिश्ता इन दोनों देशों से आने वाले समय में कैसा रहने वाला है.

VIDEO: PhonePe का धमाकेदार 'धनतेरस ऑफर', सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago