होम / BW क्लास / विश्व बैंक और WTO के बारे में सुना है? चलिए समझ भी लेते हैं

विश्व बैंक और WTO के बारे में सुना है? चलिए समझ भी लेते हैं

क्या आप जानते हैं कि विश्व बैंक और विश्व व्यापार संगठन का काम क्या है और क्यों संकट में घिरे देश को इनकी याद सबसे पहले आती है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कई बार आपने खबरों में विश्व बैंक (World Bank) या विश्व व्यापार संगठन (WTO) का जिक्र सुना होगा. लेकिन क्या आप इन अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि इन संस्थाओं का काम क्या है और क्यों संकट में घिरे देश को इनकी याद सबसे पहले आती है? यदि नहीं, तो चलिए पता लगाते हैं.

विश्व बैंक 
विश्व बैंक की स्थापना 1944 के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड (IMF) के साथ हुई. IMF और वर्ल्ड बैंक दोनों मिलकर काम करते हैं. अब IMF क्या है इसके बारे में हम बाद में पता करेंगे, पहले वर्ल्ड बैंक पर फोकस करते हैं. विश्व बैंक यूनाइटेड नेशंस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसमें पांच अंतर्राष्ट्रीय संगठन शामिल हैं: इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD), इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन (IDA), इंटरनेशनल फाइनेंस कारपोरेशन (IFC), मल्टीलेटरल इंनवेस्टमेंट गारंटी एजेंसी (MIGA) और इंटरनेशनल सेंटर फॉर सेटलमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट डिस्प्यूट (ICSID). विश्व बैंक का मुख्यालय अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC में है.

क्या करता है?
वर्ल्ड बैंक आर्थिक पुनर्निर्माण और विकास के लिए सदस्य देशों की मदद करता है. सरल शब्दों में कहें तो जब भी किसी देश पर आर्थिक संकट आता है, तो विश्व बैंक उसे मुश्किल परिस्थिति से निकालने के लिए लोन देता है. बैंक 5 से 20 वर्ष की अवधि की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए लोन प्रदान कर सकता है. इसके अलावा, वर्ल्ड बैंक सदस्यों से संबंधित निजी निवेशकों को अपनी गारंटी पर लोन भी देता है, मगर इसके लिए निजी निवेशकों को अपने मूल देश की अनुमति लेनी होती है. लोन की अवधि, ब्याज दर, नियम एवं शर्तें वर्ल्ड बैंक द्वारा ही तय की जाती है. आमतौर पर बैंक सदस्य देश द्वारा प्रस्तुत किसी विशेष परियोजना के लिए कर्ज उपलब्ध कराता है. विश्व बैंक सदस्य देशों को वित्तीय सलाह भी देता है.

विश्व व्यापार संगठन 
WTO एकमात्र वैश्विक संगठन है जो विभिन्न देशों के बीच व्यापार संबंधी नियमों को लेकर कार्य करता है. 1995 में अस्तित्व में आए WTO का गठन वैश्विक स्तर पर व्यापार को सुगम और मुक्त रूप से संचालित करना है. यह सदस्य देशों के बीच किसी विवाद की स्थिति में उसका निपटारा भी करता है. थोड़ा और सरल शब्दों में समझते हैं. हर देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करता है, यानी कुछ इम्पोर्ट करता है, कुछ एक्सपोर्ट करता है. यह सब बिना किसी परेशानी के, बिना किसी भेदभाव के कैसे संचालित हो, ये सुनिश्चित करना WTO का काम है. 

क्लास का मॉनिटर
विश्व व्यापार संगठन इंटरनेशनल ट्रेड को लेकर नियम बनाता है. जब दो देशों के मध्य व्यापार संबंधी किसी मुद्दे पर विवाद होता है, तो उसका हल भी WTO निकालता है. यानी एक तरह से यह क्लास का वो मॉनिटर है, जिसका काम ये सुनिश्चित करना है कि सबकुछ सही ढंग से चलता रहे. WTO के कई समझौते हैं, जिन पर विश्व के अधिकांश देशों ने हस्ताक्षर किए हैं. ये समझौते उन देशों के बीच व्यापार का कानूनी ढांचा तैयार करते हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago