होम / एक्सप्लेनर / कौन हैं Forbes की लिस्ट में शामिल सबसे उम्रदराज भारतीय केशब महिंद्रा?

कौन हैं Forbes की लिस्ट में शामिल सबसे उम्रदराज भारतीय केशब महिंद्रा?

फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में इस बार 16 नए भारतीय अरबपतियों की एंट्री हुई है. लिस्ट में तीन महिलाओं का नाम भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फोर्ब्स (Forbes) ने हाल ही में अरबपति कारोबारियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कई भारतीय कारोबारियों के भी नाम हैं, जिनमें से 16 को पहली बार लिस्ट में जगह मिली है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे साल टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है. वे 2023 में 83.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 9वें स्थान पर हैं. जबकि 2022 में 90.7 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10वें पायदान पर थे. लिस्ट में एक सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति का नाम भी शामिल हैं. 

केशब महिंद्रा की हुई वापसी
Forbes Billionaires List 2023 में केशब महिंद्रा की वापसी हुई है. वह सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति हैं. 99 वर्षीय महिंद्रा की संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर है. चलिए जानते हैं कि केशब महिंद्रा कौन हैं. केशब महिंद्रा 'महिंद्रा एंड महिंद्रा' के एमेरिटस चेयरमैन हैं. उन्होंने अमेरिका की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है. महिंद्रा ने 1947 में कंपनी ज्वाइन की थी और 1963 में उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया गया था. 

कई पदों पर किया काम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, केशब महिंद्रा केंद्रीय उद्योग सलाहकार परिषद सहित कई समितियों का हिस्सा रहे हैं. वह 2004 से 2010 तक व्यापार और उद्योग परिषद पर प्रधानमंत्री की परिषद के सदस्य भी थे. उन्होंने सेल, टाटा स्टील, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स, आईएफसी और ICICI सहित कई अलग-अलग कंपनियों के बोर्ड और काउंसिल में भी काम किया है. केशब महिंद्रा ने करीब 5 दशकों तक समूह की कमान संभाली और 2012 में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को सौंप दी.

इन महिलाओं की भी एंट्री
फोर्ब्स की 2023 की भारतीय अरबपतियों की सूची में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. जिनके नाम हैं रेखा झुनझुनवाला, रोहिका मिस्त्री और सरोज रानी गुप्ता. 59 वर्षीय रेखा झुनझुनवाला की कुल संपत्ति 5.1 बिलियन डॉलर है. वह शेयर बाजार के बिग बुल रहे दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं. रोहिका दिवंगत अरबपति पलोनजी मिस्त्री की बहू और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पत्नी हैं. सरोज रानी गुप्ता 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक सेल्फमेड अरबपति हैं. वह एपीएल अपोलो ट्यूब्स की सह-संस्थापक हैं. बता दें कि ओपी जिंदल ग्रुप की एमेरिटा चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं. उसके पास 17 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

1 hour ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

2 hours ago

ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा भारी, इंडिगो-जेप्टो समेत 9 प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

सरकार के मुताबिक, डार्क पैटर्न के तहत 13 तरह की प्रतिबंधित डिजिटल डिजाइन प्रथाओं की पहचान की गई है. इनमें ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, फर्जी जल्दबाजी, कन्फर्म शेमिंग और ट्रिक क्वेश्चन जैसी तकनीकें शामिल हैं.

2 hours ago

गांवों से निकलेगी ग्रीन एनर्जी! कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को दी मंजूरी

इसका लक्ष्य कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर, नगर निकायों के जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद में बदलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) को भारत के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख हिस्सा बनाना है.

5 hours ago