होम / एक्सप्लेनर / आर्मी ने जारी किया अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें शर्तें, छुट्टियां, सुविधाएं

आर्मी ने जारी किया अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें शर्तें, छुट्टियां, सुविधाएं

सेना इस योजना के तहत 5 ग्रेड में अग्निवीरों की भर्ती करेगा. ये ग्रेड हैं- अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन(10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास).

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना के बाद अब थल सेना में भी अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया. इसके लिए एक जुलाई से भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. इच्छुक आवेदक JOININDIANARMY.NIC.IN पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. नोटिफिकशन के मुताबिक इसमें 8वीं और 10वीं पास युवा भी अप्लाई कर सकते हैं.

आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा. सेना ने साफ किया है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीर की रैंक सेना में अलग होगी.

सेना इस योजना के तहत 5 ग्रेड में अग्निवीरों की भर्ती करेगा. नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी गई है. ये ग्रेड हैं- अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन(10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास).

कितनी मिलेंगी छुट्टियां
नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीरों को साल में 30 दिन तक छुट्टी मिलेगी, इसके अलावा मेडिकल लीव मेडिकल एडवाइस के अनुसार मिलेगी.

पे, अलाउंस और अन्य सुविधाएं
पहला साल : 30 हजार रुपया + एप्लीकेबल अलाउंसेज
दूसरा साल : 33 हजार रुपया + एप्लीकेबल अलाउंसेज
तीसरा साल : 36,500 रुपया + एप्लीकेबल अलाउंसेज
चौथा साल : 40 हजार रुपया + एप्लीकेबल अलाउंसेज

सेवा निधि पैकेज
चार साल के बाद सेवानिवृत्त होने पर अग्निवीरों को 10.04 लाख + ब्याज मिलेगा. सबसे बड़ी बात ये कि अग्निवीरों को जो सेवा निधि मिलेगी, उसपर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

लाइफ इंश्योरेंस कवर
अग्निवीरों को सेवा के दौरान 48 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा और वे आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड (AGIF) स्कीम के लिए योग्य नहीं होंगे.

4 साल के बाद क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
- सेवा निधि पैकेज
- अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट
- 12वीं क्लास का सर्टिफिकेट (ये सिर्फ उन्हें मिलेगा, जो 10वीं पास के आधार पर अग्निवीर बनेंगे)

भर्ती के लिए योग्यताएं
- अग्निवीर जनरल पद: कैंडिडेट को 10वीं में कम से कम 45% अंकों के साथ पास होना जरूरी.
- अग्निवीर टेक्निकल एविएशन और एम्यूनेशन पद: 12वीं में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश में 50% नंबरों के साथ पास होना अनिवार्य.
- अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर: कैंडिडेट को किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60% नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी. इसके अलावा अंग्रेजी और मैथ्स में 50% नंबर अनिवार्य.
- अग्निवीर ट्रेड्समैन: 10वीं और 8वीं पास की अलग-अलग भर्तियां. सभी सब्जेक्ट्स में 33% नंबर जरूरी.
- उम्र सीमा: सभी पदों पर कैंडिडेट्स की उम्र सीमा 17.5 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए.

NCC करने पर मिलेगी वरियता
- NCC A सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट को बोनस के रूप में 5 नंबर मिलेंगे
- NCC B सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट को 10 नंबर मिलेंगे
- NCC C सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट को 15 नंबर मिलेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago