होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW B-School Summit: इंडस्ट्री को बच्चों से क्या हैं उम्मीदें? एक्सपर्ट्स से समझिये!

BW B-School Summit: इंडस्ट्री को बच्चों से क्या हैं उम्मीदें? एक्सपर्ट्स से समझिये!

इंडस्ट्री हमेशा ऐसे छात्रों पर अपना ध्यान केन्द्रित करती है जो पूरी भीड़ में अलग से चमचमाते हुए नजर आते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक कारोबार को खड़ा करने और उसे विकसित करने के लिए जिस शिक्षा की आवश्यकता होती है वह B-स्कूल या बिजनेस स्कूलों के द्वारा प्रदान करवाया जाता है. ऐसे ही जाने-माने B-स्कूलों को सम्मानित करने के लिए आज BW बिजनेसवर्ल्ड के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में BW बिजनेस स्कूल समिट एवं अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था. इसी दौरान BW बिजनेसवर्ल्ड के एडिटर इन चीफ और चेयरमैन डॉक्टर अनुराग बत्रा की अध्यक्षता में एक्सपर्ट्स से यह समझने की कोशिश हुई कि आखिर इंडस्ट्री और कारोबारी क्षेत्र को बच्चों से क्या उम्मीदें होती हैं? 

भीड़ से अलग
इस विषय पर अपनी राय रखते हुए हिताची (Hitachi) में मानव संसाधन के प्रमुख प्रदीप हटगाओंकर कहते हैं कि किसी भी छात्र के लिए सबसे पहला जरूरी कारक है अपने क्षेत्र की भरपूर समझ होना. इसके साथ ही प्रदीप कहते हैं कि इंडस्ट्री हमेशा ऐसे छात्रों पर अपना ध्यान केन्द्रित करती है जो पूरी भीड़ में अलग से चमचमाते हुए नजर आते हैं. प्रदीप कहते हैं कि अपनाए जाने की क्षमता होना भी बेहद जरूरी है खासकर एक ऐसे वक्त पर जब हाल ही में कोविड जैसी महामारी की वजह से इस क्षेत्र में काफी बड़े और अहम् बदलाव हुए हैं. 

नए स्किलसेट हैं जरूरी
इतना ही नहीं, प्रदीप यह भी कहते हैं कि फिलहाल इंडस्ट्री पर पेशर है और इसलिए अभी प्रमुख रूप से स्किल्स पर ध्यान दिया जा रहा है. हर क्षेत्र में एक नए स्किलसेट की जरूरत है ताकि इस प्रेशर को कम किया जा सके. कंपनियों के द्वारा नौकरियां प्रदान तो की जा रही हैं लेकिन फिलहाल स्किल्स पर ही प्रमुख से ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है और इसीलिए जरूरी है कि बच्चों को नए स्किलसेट सिखाये जाएं. 

सीखना बेहद जरूरी 
इसी मुद्दे पर CK बिरला ग्रुप की ग्रुप CMO दीपाली नायर कहती हैं कि पिछले 5-6 सालों में जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वो है विविधता. अब मार्केटिंग या फाइनेंस या मानव संसाधन की नौकरियां हर जगह एक जैसी नहीं हैं जिसकी वजह से बच्चों को अलग अलग जगहों की मांग के अनुसार यह सीखना चाहिए कि वह हर विविधता को किस तरह पूरा कर सकते हैं. साथ ही दीपाली कहती हैं कि सीखने की इच्छा होना भी बेहद जरूरी है और बच्चों में ज्यादा और बेहतर सीखने की भूख हमेशा रहनी चाहिए. हिंडवेयर होम इनोवेशन के CEO, सलिल कपूर ने भी दीपाली नायर की इस बात से सहमती जताई और कहा कि बिलकुल, हम अभी एक ऐसे वक्त में हैं जहां रोज सीखने को मिलता है और सीखने की भूख होना बेहद जरूरी है.
 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari, Dr Vivek Bindra से है कनेक्शन?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago