होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / RBI Monetary Policy: बढ़ती ब्याज दरों से घरों का महंगा होना तय है, जानिये क्यों?

RBI Monetary Policy: बढ़ती ब्याज दरों से घरों का महंगा होना तय है, जानिये क्यों?

अनुज पुरी का कहना है कि बस उम्मीद यही है कि जब होम लोन की ब्याज दरें 9.5% के स्तर को पार करेंगी तभी हाउसिंग सेल्स पर 'उच्च प्रभाव' दिखेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दशकों बाद दुनिया ऐसी महंगाई का दंश झेल रही है. विकासशील, विकसित से लेकर सुपरपावर देश सभी महंगाई की इस अप्रत्याशित आपदा से निपटने के लिये ग्रोथ की बलि देने को भी तैयार हैं. ऊंची ब्याज दरों से जो सबसे अधिक सेक्टर प्रभावित होता है वो रियल एस्टेट सेक्टर है. 

ANAROCK ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी का कहना है कि रिजर्व बैंक की ओर से 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की उम्मीद थी. खासकर जब से किसी भी वैश्विक अर्थव्यवस्था ने किसी भी तरह के संयम की ओर इशारा नहीं किया है. महंगाई लगभग सभी अर्थव्यवस्थाओं को तबाह कर रही है, और भारत कोई अपवाद नहीं है. ANAROCK के हालिया कंज्यूमर सेंटिमेंट सर्वे में यह भी बताया गया है कि कम से कम 61% उत्तरदाताओं ने ऊंची महंगाई दर को उनके लिए एक प्रमुख चिंता के रूप में देखा, जिससे उनकी डिस्पोजेबल आय गंभीर रूप से प्रभावित हुई.

अनुज पुरी आगे बताते हैं कि इस रेपो रेट में बढ़ोतरी से होम लोन जल्द ही महंगा हो जाएगा. यह आने वाली त्योहारी तिमाही के दौरान घरों की बिक्री को कुछ हद तक प्रभावित कर सकता है, विशेष रूप से अफोर्डेबल और मिड रेंज के हाउसिंग सेगमेंट पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. होम लोन की दरों में बढ़ोतरी बाकी दूसरी बढ़ती लागतों के अतिरिक्त होगी, जैसे कि कंस्ट्रक्शन इनपुट लागत के महंगाई ट्रेड्स. सारे अधिग्रहण लागत में और बढ़ोतरी के साथ, डेवलपर्स को महत्वपूर्ण त्योहारी तिमाही के दौरान बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ऑफर और छूट को खत्म करने पर गंभीरता से विचार करना होगा. 

अनुज पुरी का कहना है कि बस उम्मीद यही है कि जब होम लोन की ब्याज दरें 9.5% के स्तर को पार करेंगी तभी हाउसिंग सेल्स पर 'उच्च प्रभाव' दिखेगा. अगर दरें 8.5-9% के बीच रहती हैं, तो प्रभाव मध्यम होने की उम्मीद है. 

रिजर्व बैंक ने मई से ब्याज दरों में इजाफा शुरू किया था, तब से लेकर अबतक रेपो रेट में 1.90 परसेंट की बढ़ोतरी हो चुकी है. रिजर्व बैंक के महंगाई के अनुमानों को देखते हुए आगे और बढ़ोतरी होना तय है. रिजर्व बैंक की बढ़ोतरी के बाद कई SBI समेत कई बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा करना शुरू कर दिया. ब्याज दरें बढ़ने से काफी हद तक घरों की बिक्री पर असर पड़ने की आशंका है. 

VIDEO: बंद हो सकता है Vodafone Idea का नेटवर्क!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

13 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

2 days ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago


बड़ी खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

2 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

13 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

19 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

13 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

18 hours ago