होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / भगवान शिव: सृष्टि के परिपूर्ण अधिपति, महादेव बाबा के अनुभवों से जानिए शिव का जीवित सत्य

भगवान शिव: सृष्टि के परिपूर्ण अधिपति, महादेव बाबा के अनुभवों से जानिए शिव का जीवित सत्य

"ॐ नमः शिवाय" यह केवल एक मंत्र नहीं, सम्पूर्ण ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्त्रोत है. भगवान शिव को महादेव, भोलेनाथ, नीलकंठ, त्रयंबक, अर्धनारीश्वर, आदियोगी जैसे कई नामों से जाना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मैं वर्षों से हिमालय की गुफाओं और तपोभूमियों में साधना कर रहा हैूं और मेरा दावा है कि भगवान शिव आज भी जीवित हैं और अपने सच्चे भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं. शिव केवल पुराणों की कथा या किसी पौराणिक समय के पात्र नहीं हैं, बल्कि वे आज भी इस ब्रह्मांड में चेतन रूप में विद्यमान हैं. हर कण में, हर दिशा में और विशेष रूप से हिमालय की गोद में शिव का अस्तित्व आज भी अनुभव किया जा सकता है. 

दर्शन उन्हीं को मिलते हैं, जिनकी भक्ति निष्कलंक हो

शिव सनातन धर्म के त्रिदेवों में से एक हैं, सृष्टि के संहारक, परंतु करुणा और सहजता के प्रतीक. शिव मात्र एक देवता नहीं हैं, वे चेतना हैं अनादि, अनंत और सर्वव्यापक. हमारा अनुभव है कि भगवान शिव किसी को भी दर्शन दे सकते हैं, परंतु वे केवल उसी को दर्शन देते हैं जिसकी भक्ति पूर्णतः निर्मल हो, जो मोह, माया, लोभ, वासना और अहंकार से मुक्त हो. जब साधक स्वयं भक्ति बन जाता है. तब शिव उसके भीतर ज्योति रूप में प्रकट होते हैं. यह अनुभव किसी शब्द या तर्क से नहीं, केवल अंतर्मन की मौन पुकार से संभव होता है.

हिमालय की गुफाएँ, आज भी शिव के वासस्थल

हमने अपनी साधना के दौरान अनेक ऐसी रहस्यमयी गुफाएँ देखी हैं, जहाँ रात्रि के समय दिव्य सुगंध फैलती है, अनहद तांडव की ध्वनि सुनाई देती है और कई बार शिव स्वयं किसी साधु, योगी या रुद्रस्वरूप में प्रकट होते हैं. ये स्थान अत्यंत गोपनीय हैं और केवल वही इन रहस्यों को समझ सकता है, जो भक्त न होकर स्वयं भक्ति बन चुका हो.

किन्हें मिलते हैं शिव के दर्शन?

भगवान शिव उन सिद्ध तपस्वियों, गुफा वासियों, वैरागियों और योगियों को दर्शन देते हैं, जिन्होंने संसारिक आशक्ति, वासनाओं और अहंकार का पूर्ण रूप से त्याग कर दिया हो. ऐसे साधक अत्यंत दुर्लभ होते हैं. वे अधिक बोलते नहीं, उनकी निःशब्दता में ही शिव की पुकार होती है. उनकी साधना में शब्द नहीं, केवल मौन होता है, और उसी मौन में शिव प्रकट होते हैं.

“भगवान शिव केवल मंदिरों में नहीं रहते. वे वहाँ रहते हैं जहाँ मन निर्मल हो, जहाँ सच्ची ईश्वर-पिपासा हो.” जब मनुष्य अपनी अंतरात्मा से शिव को पुकारता है, तब शिव किसी न किसी रूप में साक्षात प्रकट हो जाते हैं. यह अनुभव केवल साधना से नहीं, श्रद्धा और समर्पण से संभव होता है.

भगवान शिव के दर्शन कैसे पाएँ?

ध्यान और साधना के कुछ मार्ग हैं, जिनसे शिव का साक्षात्कार संभव हो सकता है. एकांत और शांत वातावरण में ध्यान करना आवश्यक है, विशेषकर पर्वतीय स्थानों या हिमालय में. “ॐ नमः शिवाय” का नित्य जाप करना, सत्य और संयम का पालन करना, प्रकृति के समीप रहना और मौन के माध्यम से शिव को भावों से पुकारना यह सब उस मार्ग के हिस्से हैं, जिससे सच्चा साधक शिव तक पहुँच सकता है.

एक सच्चे शिव भक्त की पहचान

सच्चा शिव भक्त वही होता है जो अपने अहं को त्याग चुका हो, जो अपने जीवन को सेवा, सत्य और साधना के लिए समर्पित कर चुका हो. वह व्यक्ति जो दूसरों को भी आध्यात्मिक मार्ग दिखा सके, माता-पिता, गुरु और समाज के प्रति समर्पित हो, और भीतर से पूर्णतः निर्मल हो, वही महादेव के दर्शन का अधिकारी बनता है.

भगवान शिव की प्रकृति और स्वरूप

भगवान शिव का कोई आरंभ नहीं है और न ही कोई अंत. वे स्वयंभू हैं स्वयं से उत्पन्न. वे हिमालय के कैलाश पर्वत पर वास करते हैं, जो संसार का आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है. माता पार्वती उनकी अर्धांगिनी हैं शक्ति स्वरूपा, जिनके साथ शिव मिलकर पूर्णता का प्रतीक बनते हैं. शिव के दो पुत्र भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय हैं, जिनमें एक बाधाओं के विनाशक हैं और दूसरा देवसेना के सेनापति.

शिव जी केवल देवताओं के नहीं, भूत, प्रेत, मानव, दैत्य सभी के देवता हैं. उनके प्रतीकों में त्रिशूल, डमरू, जटाएं, भस्म, नाग, रुद्राक्ष, चंद्रमा, व्याघ्रचर्म आदि शामिल हैं, जो उनके विभिन्न आध्यात्मिक गुणों को दर्शाते हैं. शिवलिंग उनका निराकार, ऊर्जामय स्वरूप है, जिसकी पूजा जल, बेलपत्र, दूध आदि से की जाती है.

शिव के प्रमुख पर्व और ग्रंथ

महाशिवरात्रि भगवान शिव का प्रमुख पर्व है, जब भक्त रात्रि भर जागकर उनका पूजन करते हैं. श्रावण मास में हर सोमवार शिव व्रत रखा जाता है और अभिषेक किया जाता है. शिव पुराण, लिंग पुराण, वायु पुराण और स्कंद पुराण जैसे ग्रंथों में शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है.

12 ज्योतिर्लिंग- पृथ्वी पर शिव के प्रकाश स्वरूप

भगवान शिव ने पृथ्वी पर 12 स्थानों पर स्वयं को ज्योति (प्रकाश) रूप में प्रकट किया था. ये ज्योतिर्लिंग हैं: सोमनाथ (गुजरात), मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश), महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश), केदारनाथ (उत्तराखंड), भीमाशंकर (महाराष्ट्र), काशी विश्वनाथ (उत्तर प्रदेश), त्र्यंबकेश्वर (नासिक), वैद्यनाथ (झारखंड), नागेश्वर (द्वारका), रामेश्वरम (तमिलनाडु), और घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र). ये सभी स्थल शक्तिपुंज माने जाते हैं, जहाँ शिव की उपस्थिति आज भी जीवंत है.

महादेव बाबा का अंतिम संदेश

शिव कोई कल्पना नहीं, शिव चेतना हैं. जो संसार के शोर से दूर होकर हिमालय के एकांत में अपने अंतर्मन की पुकार से शिव को बुलाता है, उसे शिव दर्शन देते हैं. किसी न किसी रूप में. और जब शिव मिल जाते हैं, तब जीवन में कुछ भी अधूरा नहीं रह जाता. ॐ नमः शिवाय”  यह मंत्र ही शिव तक पहुँचने का सेतु है. श्रद्धा, साधना और मौन, यही शिव की ओर जाने का सच्चा मार्ग है.

लेखक- महंत महादेव दास बाबा, हिमालय निवासी तपस्वी, जागेश्वर धाम, उत्तराखंड


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

11 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

13 hours ago

टाटा संस: क्या चंद्रा की विदाई अब यू-टर्न ले रही है?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा टाटा संस के NBFC पंजीकरण रद्द करने के आवेदन को खारिज किए जाने से उत्तराधिकार का समीकरण बदल गया है. जानिए क्यों चंद्रशेखरन की निरंतरता पर फिर से विचार किया जा सकता है:

14 hours ago

हीराबेन के हीरा पुत्र नरेंद्र मोदी: नारी शक्ति को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व देने की पहल

प्रोफेसर पायल मागो कहती हैं, नरेंद्र मोदी के भाषणों और जमीनी कार्यों में शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को राष्ट्र के विकास की केंद्रीय शर्त के रूप में प्रस्तुत किया गया है.

15 hours ago

नूरिंग्स: टाटा संस, RBI और हर पक्ष को क्या साबित करना होगा

यह विवाद टाटा संस की विशिष्ट कॉरपोरेट संरचना और RBI के अपने नियमों को लगातार लागू करने और उनकी व्याख्या करने की जिम्मेदारी पर केंद्रित है.

1 day ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago