होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / अगले 7 सालों में इतने ट्रिलियन हो जाएगी भारत की अर्थव्‍यसवस्‍था: पुनीत चटवाल 

अगले 7 सालों में इतने ट्रिलियन हो जाएगी भारत की अर्थव्‍यसवस्‍था: पुनीत चटवाल 

पुनीत चटवाल ने कहा कि आज भारत की इकोनॉमी 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है इसमें टियर 2 और टियर 3 जैसे शहरों की बड़ी भूमिका है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IHA BW Hotelier के 7 वें संस्‍करण में इस इंडस्‍ट्री के कई नामी लोगों ने भाग लिया. इस इवेंट के एक सेशन में बिजनेस टूडे के एक्सिक्‍यूटिव डॉयरेक्‍टर और इंडिया टूडे और आज तक के न्‍यूज डॉयरेक्‍टर राहुल कंवल के साथ एक फायर साइट चैट में इंडियन होटल कॉरपोरेशन के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल ने कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि आने वाले 7 सालों में भारत की इकोनॉमी 7 ट्रिलियन हो जाएगी. उन्‍होंने कहा कि अगले कुछ सालों में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. अगर मैं कहूं तो कोई चार और पांच चीजें ऐसी हैं जो इसे ड्राइव कर रही हैं, और वो इसमें रेडिकल तरीके से बदलाव ला रही हैं.

7 सालों में इतने ट्रिलियन हो जाएगी इकोनॉमी 
ताज होटल के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल ने कहा कल मैं एक इवेंट में था जहां चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर बोल रहे थे. जहां उन्‍होंने कहा कि अगले 7 सालों में भारत की इकोनॉमी 7 ट्रिलियन की हो जाएगी. अगले कुछ सालों में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. अगर मैं कहूं तो कोई चार और पांच चीजें ऐसी हैं जो इसे ड्राइव कर रही हैं, और वो इसमें रेडिकल तरीके से बदलाव ला रही हैं. इसमें हम मेट्रो सिटी के बाहर भी बड़े बदलाव देख रहे हैं. हम देख रहे हैं कि वहां पारंपरिक रिसॉर्ट बन रहे हैं. आप उड़ान स्‍कीम को देख लीजिए जिसमें 50 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं आप प्रसाद स्‍कीम को देख लीजिए जिसमें आध्‍यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है. ये हमारी ग्रोथ को ड्राइव कर रहे हैं जिसे हमने पहले नहीं देखा है.

दुनिया के मुकाबले भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी 
 ताज होटल के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल ने कहा जब पूरी दुनिया में हम देख रहे हैं कि अर्थव्‍यवस्‍था में गिरावट हो रही है वहीं भारत में ये ग्रोथ 6.5 प्रतिशत की है. ये जो 6.5 प्रतिशत की ग्रोथ जो है वो केवल मेट्रो सिटी से नहीं आई है ये दूसरे शहरों से भी आ रही है. आज आप दिल्‍ली हो या मुंबई सभी को रिओरिएंटेशन की जरूरत है. आप दिल्‍ली में ही देख लीजिए कि आज हमारे शहर में यशोभूमि जैसे कनवेंशन सेंटर बन चुके हैं, उसी तरह प्रगति मैदान में भारत मंडपम बन चुका है जहां 5000 लोग एक साथ मीटिंग कर सकते हैं. लेकिन हमारे पास उनके लिए कमरे नहीं हैं. दोनों शहरों और मेट्रो सिटी के बाहर सभी जगह रि ओरिएंटेशन की जरूरत है. 

कितने पैनीट्रेशन में है हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर?  
वहीं अगर भारत में हास्पिटैलिटी सेक्‍टर के अंडर पैनीट्रेशन होने की बात करें तो ये अमेरिका में सबसे ज्‍यादा दिखाई देता है. वहां ये 16.2 है, जबकि चीन में 3.2 है, वहीं भारत में ये 0.1 है. इस पर अपनी बात कहते हुए पुनीत चटवाल ने कहा कि भारत में अगर ये 0.1 की जगह 1.0 हो तो होटल इंडस्‍ट्री के लिए बेहतर होगा. चटवाल ने ये भी कहा कि अगर प्राइवेट कैपेक्‍स की बात करें तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका होटल इंडस्‍ट्री की है. ये भारत के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ है. मुझे लगता है कि ये इसमें बदलाव करेगा. उन्‍होंने कहा कि हम लोग भले ही हम आजाद 75 साल हो गए थे लेकिन हमारे देश में हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर में 80 के दशक से काम होना शुरू हुआ. इसमें एशियाड हो, नैम हो, या फिर अब जी 20 समिट हो. इन्‍हीं इवेंट ने इस सेक्‍टर को पुश किया है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

18 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

22 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

22 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

23 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

37 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

12 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

52 minutes ago