होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / B स्‍कूल अब जॉब सीकर की जगह जॉब क्रिएटर बना रहे हैं : डॉ. अनुराग बत्रा 

B स्‍कूल अब जॉब सीकर की जगह जॉब क्रिएटर बना रहे हैं : डॉ. अनुराग बत्रा 

डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि हमारे जीवन में कुछ चीजें बेहद अहम हैं. उनमें से एक है स्‍लीप और काइंडनेस. हमारे करिक्‍यूलम में उसे लेकर भी काम होना चाहिए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Businessworld के Business School Summit And Awards 2023 के इवेंट में बिजनेस वर्ल्‍ड समूह के चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने बताया कि बिजनेस स्‍कूलों की भूमिका पहले से ज्‍यादा आज कैसे बढ़ रही है. उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज बिजनेस स्‍कूल जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने को लेकर तेजी से काम कर रहे हैं. उन्‍होंने किसी भी इंसान के जीवन में स्‍लीप, काइंडनेस, और प्रतिस्‍पर्धा की अहमियत को भी रखा. 

B स्‍कूल का प्रशिक्षण हो रहा है लगातार बेहतर 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का मैं वेलकम करता हूं. मैं उन सभी लोगों को स्‍वागत करना चाहता हूं जो आज के युवाओं को बेहतर शिक्षण प्रशिक्षण दे रहे हैं और आने वाले देश के लीडर्स को तैयार कर रहे हैं.  डॉ. भरत भास्‍कर का भी मैं दिल से स्‍वागत करना चाहता हूं. मैं मानता हूं कि कम से तीन ऐसी चीजें हैं जो एक बिजनेस स्‍कूल को फॉलो करनी चाहिए. मुझे उम्‍मीद है कि आप में से कई लोग इससे सहमत होंगे. इमर्जिंग एरिया को करिक्‍यूलम में शामिल करना है, आज पब्लिक पॉलिसी भी एक अहम विषय है और आईआईएम अहमदाबाद इसके लिए एक बड़ा सेंटर बनकर सामने आया है.

जीवन में स्‍लीप की अहमियत बेहद अहम है
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि जिन तीन चीजों के बारे मैं बात करना चाहता हूं, उनमें पहला है कि करिकूलम में स्‍लीप को भी शामिल होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि मेरा मानना ये है कि हमारे देश में एक तरह से सोने की बहुत कमी है. आज हर उम्र के लोग बहुत कम सो रहे हैं. एक स्‍वस्‍थ जीवन के तीन पहलू हैं इनमें स्‍लीप, न्‍यूट्रिशन और मूवमेंट शामिल हैं. दूसरा विषय है काइंडनेस. डॉ. अनुराग बत्रा ने ऑडिएंस के साथ इजराइल के उस युवक नदफ की कहानी को भी साझा किया जिसने 2012 में एवरेस्‍ट की एक ऊंचाई पर पहुंचने के बाद जब उसके साथ जा रहे उसके दोस्‍त की जान पर संकट आ गया तो उसने चढ़ने से ज्‍यादा अपने दोस्‍त की जान बचाने को ज्‍यादा अहमियत दी.

ये बात मैं आपसे क्‍यों कर रहा हूं वो इसलिए कर रहा हूं क्‍योंकि बिजनेस स्‍कूल आपको प्रतिस्‍पर्धा करना सिखाते हैं और ये सही भी है पूरी लाइफ एक तरह से प्रतिस्‍पर्धा की तरह ही है. लेकिन दुनिया में मौजूदा समय में व्‍यक्तिगत ग्रोथ ज्‍यादा देखने को मिल रही है. मैं किसी एक व्‍यक्ति के बारे में बात नहीं कर रहा हूं बल्कि मैं इस वक्‍त सोसाइटी की बात कर रहा हूं. मैंने हाल ही एक बुक को पढ़ा जिसमें बताया गया था कि स्‍लीप कैसे हमारी ग्रोथ को प्रभावित करती है. ये बुक कहती है कि 60 प्रतिशत हमारा स्‍वास्‍थ्‍य इस नींद के इर्द गिर्द घूमता है. रिसर्च कहती है कि जो लोग 8 घंटे से ज्‍यादा सोते हैं उनमें पॉर्किंसन लगभग ना के बराबर होती है. मैं मानता हूं कि स्‍लीप का भी कोर्स होना चाहिए. 

बी स्‍कूल कर रहे हैं सस्‍टेनेबिलिटी पर काम 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि बी स्‍कूल के कोर्स में काइंडनेस को भी शामिल होना चाहिए. ह्यूमन काइंड नाम की बुक जो कि एक बड़ी रिसर्च के बाद लिखि गई है. इस बुक का जिस्‍ट ये है कि ह्यूमन एक दूसरे को लेकर काफी काइंड होते हैं. रूटजर ब्रेगमैन की एक और किताब है जिसे मैं रिकमंड करना चाहूंगा वो है यूटोपिया फॉर रिएलिस्ट. मैं जानता हूं कि बहुत सारे बिजनेस स्‍कूल ने आज सस्‍टेनेबिलिटी को लेकर भी काम करना शुरू कर दिया है. सस्‍टेनेबिलिटी आज कॉरपोरेट के लिए एक फैब्रिक की तरह है. 
आंत्रप्रिन्‍योर को लेकर काम कर रहे हैं बी स्‍कूल 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि आज सभी बिजनेस स्‍कूल ने आंत्रप्रिन्‍योरशिप के कोर्स चलाने शुरू कर दिए हैं. सभी कॉलेजों ने प्रतिस्‍पर्धा को लेकर काम करना शुरू कर दिया है, यही नहीं सभी कॉलेजों ने जॉब सीकर की जगह जॉब क्रिएटर बनाने को लेकर काम करना शुरू कर दिया है. मैं हर हफ्ते में एक बुक पढ़ना पसंद करता हूं, लेकिन मेरा ये भी मानना है कि हमारी दुनिया में वेद और शास्‍त्र सबसे बड़े साहित्‍य के तौर पर मौजूद हैं. मेरा मानना है बी स्‍कूल आज भी रेलीवेंट हैं, और आने वाले समय में ये और बड़ी भूमिका निभाएंगे. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago